Sunday, August 16, 2026
Home Chhattisgarh Sukma Breaking : 39 लाख के 4 ईनामी समेत 18 नक्सलियों ने...

Sukma Breaking : 39 लाख के 4 ईनामी समेत 18 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण…

सुकमा। Sukma Breaking : छत्तीसगढ़ के सुकमा ज़िले में चलाए जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान को एक और बड़ी सफलता मिली है। लंबे समय से सक्रिय और सुरक्षाबलों की वांछित सूची में शामिल 18 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया है। इनमें दक्षिण बस्तर डिवीजन और पीएलजीए बटालियन नंबर-01 से जुड़े 4 हार्डकोर नक्सली भी शामिल हैं।

Sukma Breaking : इन सभी नक्सलियों पर कुल मिलाकर ₹39 लाख का इनाम घोषित था। आत्मसमर्पण करने वाले उग्रवादी सालों से नक्सल गतिविधियों में लिप्त थे और विभिन्न हिंसक घटनाओं में शामिल रहे थे। जिला प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों की पहल पर इन नक्सलियों को पुनर्वास नीति का लाभ मिलेगा।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आत्मसमर्पण की यह लहर सरकार की नीतियों और ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ते विश्वास का संकेत है। साथ ही यह भी स्पष्ट होता है कि नक्सल संगठन अब भीतर से कमजोर हो रहे हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here