Raipur News : बेरोजगारों को बना रहे थे मोहरा, रायपुर में म्यूल अकाउंट रैकेट का भंडाफोड़….

Parivesh
Raipur News : बेरोजगारों को बना रहे थे मोहरा, रायपुर में म्यूल अकाउंट रैकेट का भंडाफोड़....

रायपुर। Raipur News : राजधानी रायपुर में साइबर ठगों और ऑनलाइन सट्टेबाजों को म्यूल अकाउंट बेचने वाले एक शातिर गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस गिरोह के सरगना समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी बेरोजगार युवाओं, सफाईकर्मियों और सुरक्षा गार्डों से संपर्क कर उनके नाम से बैंक खाते और सिम कार्ड खुलवाते थे। बदले में उन्हें 20 से 25 हजार रुपये का लालच दिया जाता था।

आरोपियों ने इन खातों और सिम को साइबर ठगों को 1 लाख रुपए तक में बेचा। यही नहीं, हर ट्रांजैक्शन पर ये गिरोह 2% कमीशन भी वसूल करता था। पकड़े गए मुख्य आरोपी टिकरापारा का अब्दुल्ला मेमन है, जिसने फैय्याज अहमद  सुमित खटवानी संजय जोतवानी और अविनाश वाधवा के साथ मिलकर पूरा नेटवर्क तैयार किया था।

डीएसपी क्राइम संजय सिंह ने बताया कि आरोपियों ने तेलीबांधा निवासी गौरांग वल्थ रे के नाम से इंडियन ओवरसीज बैंक, समता कॉलोनी में खाता भी खुलवाया था। पुलिस ने अभी गिरोह से जुड़े अन्य नामों की पहचान कर ली है और जल्द ही ठगों को भी गिरफ्तार करने की बात कही है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *