Pahalgam Terror Attack : धर्म पर सवाल, संदिग्ध बातचीत, खच्चर चालक अयाज सलाखों के पीछे…पढ़े पूरी खबर

Parivesh
Pahalgam Terror Attack

पहलगाम | Pahalgam Terror Attack : पहलगाम आतंकी हमले के बाद जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हो गई हैं। इसी बीच सोनमर्ग के थजीवास ग्लेशियर में खच्चर की सवारी कराने वाले 28 वर्षीय अयाज अहमद को पुलिस ने हिरासत में लिया है। अयाज पर एक महिला पर्यटक से सवारी के दौरान धर्म से जुड़े सवाल पूछने का आरोप है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। पुलिस ने उसे गंदेरबल जिले के गोहीपोरा गांव से गिरफ्तार कर लिया है और उससे गहन पूछताछ की जा रही है।

Pahalgam Terror Attack : इधर रायपुर में पाकिस्तान से आए हिंदू शरणार्थियों ने छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा से मुलाकात कर अपनी पीड़ा साझा की। शरणार्थियों ने अपने स्थायी निवास और नागरिकता को लेकर मदद मांगी। इस पर डिप्टी सीएम ने भरोसा दिलाया कि इन्हें आम पाकिस्तानी नागरिक नहीं, बल्कि “पाकिस्तान पीड़ित” के तौर पर देखा जाएगा और केंद्र सरकार से इनके भविष्य को लेकर बातचीत की जाएगी।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *