CG Summer Camp guidelines : छत्तीसगढ़ में समर कैंप को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी की गाइडलाइन

Parivesh

रायपुर। CG Summer Camp guidelines : गर्मी की छुट्टियों में छात्रों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग ने समर कैंप आयोजन को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। समर कैंप का उद्देश्य बच्चों के भीतर रचनात्मकता और व्यावहारिक ज्ञान को बढ़ावा देना है। इस कार्यक्रम को स्कूलों या स्थानीय सामुदायिक स्थलों पर आयोजित किया जा सकेगा।

CG Summer Camp guidelines : जारी आदेश में कहा गया है कि चित्रकारी, गायन, वादन, नृत्य, लेखन, खेलकूद जैसी गतिविधियों के साथ-साथ बच्चों को अपने गांव-शहर का ऐतिहासिक परिचय और औद्योगिक संस्थानों, मेडिकल कॉलेजों का शैक्षणिक भ्रमण भी कराया जा सकता है।

गाइडलाइन में यह भी स्पष्ट किया गया है कि यह आयोजन पूर्णतः स्वैच्छिक होगा और सुबह 7:30 से 9:30 बजे तक संचालित किया जाएगा। आयोजन में स्कूलों के शिक्षक, पालक और स्थानीय विशेषज्ञों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

हालांकि विभाग की ओर से किसी प्रकार का अतिरिक्त बजट नहीं दिया जाएगा, इसलिए जिला स्तर पर उपलब्ध संसाधनों और जनसहयोग से ही कार्यक्रम को संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं।

शिक्षा विभाग की ओर से जारी 9 गाइडलाइन 

  1. समर कैंप का आयोजन स्कूल परिसर या गांव-शहर के सामुदायिक स्थानों पर किया जा सकता है।

  2. स्थानीय कलाकारों, विशेषज्ञों और संस्थानों को आमंत्रित कर बच्चों को मार्गदर्शन और प्रशिक्षण दिलाया जा सकता है। औद्योगिक संस्थान, मेडिकल कॉलेज आदि का शैक्षणिक भ्रमण भी शामिल किया जा सकता है।

  3. कार्यक्रम में स्कूल के शिक्षकों और बच्चों के पालकों की भागीदारी भी ली जा सकती है।

  4. समर कैंप में चित्रकारी, गायन, वादन, नृत्य, हस्तलिपि लेखन, निबंध-कहानी लेखन, खेलकूद और स्थानीय इतिहास से जुड़ी गतिविधियां कराई जाएंगी।

  5. स्थानीय आवश्यकतानुसार अन्य रचनात्मक गतिविधियों को भी शामिल किया जा सकता है।

  6. आयोजन से पहले शाला विकास समिति और पालक-शिक्षक समिति से सहमति लेना आवश्यक होगा।

  7. समर कैंप पूरी तरह स्वेच्छिक रहेगा और इसका संचालन सुबह 7:30 से 9:30 बजे तक किया जाएगा। इसमें जनसहयोग का उपयोग किया जाए।

  8. शिक्षा विभाग की ओर से इसके लिए कोई अतिरिक्त बजट नहीं दिया जाएगा। ज़िला स्तर पर मौजूद संसाधनों से ही आयोजन किया जाएगा।

  9. ग्रीष्मकालीन प्रायोजना को सफल बनाने के लिए शिक्षक, पालक और बच्चों का सहयोग ज़रूरी होगा।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *