80 वर्षीय वृद्ध से लाखों की ठगी, आरोपी जेल से रिमांड पर गिरफ्तार

Parivesh

Big Breaking: रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के चंदखुरी बस्ती निवासी 80 वर्षीय खोरबाहरा राम साहू से विनायक होम्स एंड रियल स्टेट प्राइवेट लिमिटेड के एजेंट ने तीन गुना ब्याज का लालच देकर 6 लाख रुपये की ठगी की। प्रार्थी को सिर्फ 1 लाख रुपये ब्याज मिला, इसके बाद चिटफंड कंपनी बंद हो गई और डायरेक्टर फरार हो गए। मामले में थाना मंदिर हसौद में धारा 420, 34 IPC और छत्तीसगढ़ निक्षेपकों के हित संरक्षण अधिनियम 2005 की धारा 10 के तहत केस दर्ज किया गया। मुख्य आरोपी फूलचंद बिसे को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है। फरार आरोपी जितेन्द्र बिसे वर्तमान में जशपुर जेल में निरुद्ध था, जिसे प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर रायपुर न्यायालय में पेश किया गया।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *