Sunday, August 16, 2026
Home Chhattisgarh Sri Balaji Hospital News : श्री बालाजी हॉस्पिटल की लापरवाही, सड़क पर...

Sri Balaji Hospital News : श्री बालाजी हॉस्पिटल की लापरवाही, सड़क पर बिखरा मिला मेडिकल वेस्ट, जिम्मेदार कौन!

Sri Balaji Hospital News
Sri Balaji Hospital News

Sri Balaji Hospital News : रायपुर। राजधानी रायपुर के मोवा क्षेत्र स्थित श्री बालाजी हॉस्पिटल एक बार फिर विवादों में है। हॉस्पिटल से निकलने वाला मेडिकल वेस्ट अक्सर सड़क पर बिखरा नजर आता है, जिससे न सिर्फ गंदगी फैल रही है, बल्कि लोगों की सेहत भी असर पड़ रहा है।

Sri Balaji Hospital News : स्थानीय लोगों ने बताया कि जब अस्पताल का मेडिकल वेस्ट गाड़ी में लोड किया जाता है, उस दौरान वह रास्ते में गिर जाता है। इसके बावजूद प्रबंधन इस लापरवाही की जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं है। अस्पताल प्रशासन की इस अनदेखी से लोगों में नाराजगी है।

Sri Balaji Hospital News : वीडियो फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि अस्पताल से निकलने वाला कचरा—जिसमें दस्ताने, मास्क, इंजेक्शन और खून लगे कपड़े भी शामिल हैं और खुले में बिखरा हुआ है। यह न केवल स्वास्थ्य मानकों का उल्लंघन है, बल्कि संक्रमण फैलने का भी खतरा है।

 

READ MORE: Raipur News : VIP रोड स्थित LOD रेस्टोरेंट के बाहर मारपीट, प्रॉपर्टी डीलर पर लाठी-डंडों से हमला

Sri Balaji Hospital News :स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है। अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई, तो यह लापरवाही बड़ा खतरा बन सकती है। स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम को इस ओर तुरंत ध्यान देने की जरूरत है।

 

READ MORE: Glen Maxwell : ग्लेन मैक्सवेल ने वनडे क्रिकेट को कहा अलविदा…

 

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here