IPL 2025 : जीत के बाद शशांक सिंह पर भड़के अय्यर, वायरल हुआ वीडियो

Sanjay Sahu
IPL 2025

IPL 2025 : अहमदाबाद। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब किंग्स (PBKS) ने इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के फाइनल में जगह बना ली है। क्वालीफायर-2 में PBKS ने मुंबई इंडियंस (MI) को पांच विकेट से हराकर इतिहास रच दिया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में अय्यर ने 41 गेंदों पर नाबाद 87 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें उन्होंने 5 चौके और 8 छक्के जड़े।

IPL 2025 : 204 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए अय्यर ने आखिरी के ओवरों में जिम्मेदारी संभाली और 19वें ओवर में अश्विनी कुमार की गेंदों पर चार छक्के जड़कर टीम को जीत के करीब पहुंचा दिया। लेकिन जीत के जश्न के बीच एक घटना चर्चा का विषय बन गई।

IPL 2025 : मैच खत्म होने के बाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अय्यर, साथी खिलाड़ी शशांक सिंह पर गुस्से में नजर आते हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि अय्यर ने शशांक से हाथ मिलाने से इनकार किया और उंगली उठाते हुए कुछ तीखी बातें कहीं।

 


IPL 2025 : बताया जा रहा है कि अय्यर की नाराजगी की वजह शशांक का रनआउट होना है। वह 17वें ओवर की चौथी गेंद पर नॉन-स्ट्राइकर छोर तक समय पर नहीं पहुंच पाए और केवल तीन गेंदों पर 2 रन बनाकर आउट हो गए, जिससे मैच का दबाव अचानक बढ़ गया। फाइनल की भिड़ंत अब पंजाब और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच मंगलवार, 3 जून को अहमदाबाद में होगी। दिलचस्प बात यह है कि दोनों टीमों ने अब तक एक भी बार IPL ट्रॉफी नहीं जीती है, और पंजाब की टीम 11 साल बाद फाइनल में पहुंची है।

IPL 2025 : मैच के बाद श्रेयस अय्यर ने कहा, “मुझे बड़े मौकों पर खेलना पसंद है। मैं हमेशा अपने साथियों से कहता हूं कि जब आप संयम रखते हैं तो बेहतर प्रदर्शन की संभावना बढ़ जाती है। अभी मैं इस जीत का आनंद ले रहा हूं, लेकिन काम अभी अधूरा है।अब देखना होगा कि IPL 2025 का पहला खिताब किस टीम की झोली में जाता है-पंजाब या बेंगलुरु।

READ MORE :Jabalpur News : हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, तीन पिस्टल और कारतूस मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *