Rinku Singh Priya Saroj Engagement : क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज की रॉयल रिंग सेरेमनी आज…

Parivesh

लखनऊ। क्रिकेट के मैदान में चौके-छक्कों से सुर्खियों में रहने वाले रिंकू सिंह और संसद में युवा ऊर्जा का प्रतिनिधित्व करने वाली सपा सांसद प्रिया सरोज अब निजी जीवन की एक नई पारी शुरू कर रहे हैं। दोनों की रिंग सेरेमनी आज लखनऊ के शानदार सेंट्रम होटल में आयोजित की जा रही है, जिसमें देश भर से 300 से अधिक वीवीआईपी मेहमानों को आमंत्रित किया गया है।

फाइव स्टार होटल में रॉयल रिंग सेरेमनी
सेंट्रम होटल को इस मौके पर फूलों, झूमरों और खास कस्टम लाइटिंग से सजाया गया है। होटल की सुरक्षा व्यवस्था बेहद सख्त है और मेहमानों की एंट्री केवल स्पेशल पास से ही हो रही है।

एक-दूसरे के लिए खास अंगूठियां मंगवाईं
खबरों के अनुसार, प्रिया सरोज ने रिंकू के लिए कोलकाता से एक खास डिज़ाइनर रिंग मंगवाई है जिसकी कीमत लगभग ₹2.5 लाख है। वहीं रिंकू सिंह ने भी प्रिया के लिए मुंबई से उतनी ही कीमती रिंग मंगवाई है, जो दोनों के रिश्ते की चमक को बयां कर रही है।

खेल और राजनीति के मेल ने रचाई नई मिसाल
क्रिकेट और राजनीति की दुनिया से आने वाले इन दो सितारों की जोड़ी ने आज एक नई मिसाल कायम की है। फैंस और समर्थकों में इस जोड़ी को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *