Monday, September 21, 2026
Home Chhattisgarh CG News : राष्ट्रीय महिला समिति की वार्षिक बैठक में रायपुर समिति...

CG News : राष्ट्रीय महिला समिति की वार्षिक बैठक में रायपुर समिति ने दिखाया दम, 5 पुरस्कारों से सम्मानित

रायपुर: वन बंधु परिषद राष्ट्रीय महिला समिति की वार्षिक बैठक 3 एवं 4 सितंबर को रांची में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। छत्तीसगढ़ प्रदेश मीडिया प्रभारी कविता राठी ने बताया कि यह भव्य आयोजन रांची, धनबाद और जमशेदपुर महिला समितियों के संयुक्त तत्वाधान में हुआ। बैठक की व्यवस्था ईस्ट ज़ोन चेयरपर्सन जयश्री ने की और दो दिनों तक पूरे दायित्व को सफलता से निभाया।

Read News : CG News : श्री गुरु तेग बहादुर उच्चतर माध्यमिक शाला में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया

प्रदेश उपाध्यक्ष अनिता खंडेलवाल ने बताया कि बैठक में पूरे भारतवर्ष से 35 महिला समितियों की लगभग 250 पदाधिकारियों ने भाग लिया और वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। बैठक की अध्यक्षता महिला समिति RMS की अध्यक्ष बिनिता जाजू ने की, जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश महेश्वरी भी उपस्थित रहे।

रायपुर महिला समिति अध्यक्ष कांता सिंघानिया ने बताया कि बैठक के समापन पर वर्षभर की गतिविधियों के आधार पर विभिन्न श्रेणियों में समितियों को सम्मानित किया गया। रायपुर महिला समिति को कुल 5 पुरस्कार प्राप्त हुए:

  • राज्य स्तर पर सर्वाधिक OTS संग्रह
  • राज्य स्तर पर संक्रांति संग्रह
  • राष्ट्रीय स्तर पर सोलो एग्ज़िबिशन
  • जोनल मीट आयोजित करने हेतु प्रशस्ति पत्र
  • RMS अध्ययन यात्रा आयोजित करने हेतु प्रशस्ति पत्र

Read News : CG News : शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो जेसीबी लूट ली, घरघोड़ा पुलिस ने किया त्वरित पर्दाफाश

बैठक में सचिव सरिता रेखानी के नेतृत्व में राजश्री गुप्ता, आरती अग्रवाल, सुशीला अवधिया, शैल यदु, हेमलता बंसल, मनीषा सिंघानिया सहित भिलाई महिला समिति की अध्यक्ष जया रेड्डी और सचिव कल्पना स्वामी उपस्थित रहीं।

कविता राठी ने कहा कि यह सफलता समिति की सभी बहनों के सामूहिक प्रयास, समर्पण और एकजुटता का परिणाम है।

Share The News
Previous articleCG News : श्री गुरु तेग बहादुर उच्चतर माध्यमिक शाला में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया
Next articleChhattisgarh Cabinet Dispute : 14 मंत्री बनाना नियमों के खिलाफ, कांग्रेस ने उठाया न्यायालय का दरवाजा
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here