Chhattisgarh Cabinet Dispute : 14 मंत्री बनाना नियमों के खिलाफ, कांग्रेस ने उठाया न्यायालय का दरवाजा

VIKASH KHALKHO

रायपुर : छत्तीसगढ़ में हाल ही में हुए मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस ने इस मामले को बिलासपुर हाईकोर्ट में चुनौती दी है। पार्टी का आरोप है कि राज्य में मंत्रियों की संख्या संवैधानिक सीमा से अधिक कर दी गई है, जो नियमों का उल्लंघन है।

Read news : CG News : राष्ट्रीय महिला समिति की वार्षिक बैठक में रायपुर समिति ने दिखाया दम, 5 पुरस्कारों से सम्मानित

कांग्रेस की याचिका
कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ विधानसभा में मंत्रियों की संख्या का निर्धारण संविधान और केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए नियमों के अनुसार होना चाहिए। उन्होंने बताया कि वर्तमान में मंत्रियों की संख्या 14 हो गई है, जबकि संविधान के अनुसार यह संख्या 90 सदस्यों वाली विधानसभा में 13 से अधिक नहीं हो सकती।

Read news : CG News : शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो जेसीबी लूट ली, घरघोड़ा पुलिस ने किया त्वरित पर्दाफाश

भूपेश बघेल का बयान
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि एनडीए सरकार ने मंत्रिमंडल का आकार 15% तक सीमित करने की व्यवस्था की थी। उन्होंने कहा, “मंत्रिमंडल की संख्या 14 करना संविधान और केंद्र द्वारा बनाए गए प्रावधानों के खिलाफ है।”

टीएस सिंहदेव की राय
पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने भी विस्तार पर सवाल उठाते हुए कहा, “14 को 90 से भाग करने पर 15.55% आता है, जो संविधान की सीमा से अधिक है। यह फैसला संविधान की मूल भावना के विपरीत है।”

Read news : CG News : श्री गुरु तेग बहादुर उच्चतर माध्यमिक शाला में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया

संवैधानिक प्रावधान
संविधान के अनुच्छेद 164(1A) के अनुसार, किसी भी राज्य में मंत्रियों की संख्या विधानसभा के कुल सदस्यों के 15% से अधिक नहीं हो सकती। छत्तीसगढ़ विधानसभा में कुल 90 सदस्य हैं, इसलिए मंत्रियों की अधिकतम संख्या 13 होनी चाहिए।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *