Sunday, August 16, 2026
Home Chhattisgarh CG NEWS : स्लरी पाइपलाइन के गड्ढे में गिरने से बच्चे की...

CG NEWS : स्लरी पाइपलाइन के गड्ढे में गिरने से बच्चे की मौत, होगी दंडाधिकारी जांच

0
121
CG CRIME
CG CRIME

CG NEWS : फकरे आलम खान/ दंतेवाड़ा – बचेली : ग्राम हाउरनार में स्लरी पाइपलाइन के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरने से 11 वर्षीय टिकेश्वर सिंह की मौत के मामले में अब दंडाधिकारी जांच होगी। कलेक्टर कार्यालय से जारी आदेश में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 196 के तहत गीदम के अनुविभागीय अधिकारी को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है।

CG NEWS : यह घटना 28 जुलाई को शाम लगभग 5:30 बजे घटी थी। जांच अधिकारी को यह पता लगाना है कि क्या कंपनी ने गड्ढा खोदने से पहले तहसीलदार को सूचना दी थी, क्या गड्ढा आम रास्ते के नजदीक था, उसमें पानी भरा था, और क्या वहां कोई चेतावनी बोर्ड, बैरिकेडिंग या नाइट रिफ्लेक्टर लगाए गए थे। साथ ही यह भी जांच होगी कि कंपनी ने सुरक्षा मानकों का पालन किया या नहीं और इस दुखद घटना की जिम्मेदारी किसकी है।

CG NEWS : जांच रिपोर्ट 15 दिनों के भीतर प्रस्तुत करनी होगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस जांच का मकसद न केवल जिम्मेदारी तय करना है, बल्कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकना भी है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here