CG CRIME NEWS : मत्स्य विभाग संचालक के घर लाखों की चोरी, चोर ले उड़े कार, स्कूटी और जेवरात

Sanjay Sahu
CG CRIME NEWS

CG CRIME NEWS : कोरबा : कोरबा जिले के शिवाजी नगर में एक सरकारी अधिकारी के घर उस समय बड़ी चोरी हो गई, जब परिवार छुट्टियों में बाहर गया हुआ था। मत्स्य विभाग के संचालक मनोज कुमार पैकरा के घर से चोर कार, स्कूटी और कीमती जेवरात लेकर फरार हो गए। यह वारदात बुधवार रात (4 जून) की है, और मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

CG CRIME NEWS : जानकारी के मुताबिक, मनोज कुमार पैकरा रायपुर में मत्स्य विभाग में पदस्थ हैं, जबकि उनकी पत्नी सुनीता पैकरा कोरबा में शासकीय शिक्षिका के रूप में कार्यरत हैं। परिवार इन दिनों गर्मी की छुट्टियां बिताने देहरादून-केदारनाथ गया हुआ है। उनका मकान शिवाजी नगर के प्लॉट नंबर 269/10 में स्थित है।

CG CRIME NEWS : चोरों ने मकान का ताला तोड़कर प्रवेश किया और अंदर अलमारियों को खंगालते हुए कीमती जेवरात निकाल लिए। इसके साथ ही उन्होंने घर से कार और स्कूटी की चाबियां भी उठाईं और वाहन लेकर फरार हो गए। चोरी गए सामान की अनुमानित कीमत 15 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। हालांकि, सटीक आंकलन परिवार के लौटने के बाद ही हो सकेगा।

 

CG CRIME NEWS : गुरुवार सुबह पड़ोसियों ने देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है और आंगन में खड़ी आर्टिका कार (CG 18 J 3707) व टीवीएस स्कूटी (CG 12 B 2460) गायब हैं। घर के अंदर अलमारियां टूटी पड़ी थीं और सामान बिखरा हुआ था, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

 

CG CRIME NEWS : जांच में सामने आया कि घर में लगे सीसीटीवी कैमरे बंद पड़े थे, जिससे चोरों की पहचान में परेशानी आ रही है। घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस, क्राइम एस्कॉर्ट टीम, डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक एक्सपर्ट्स मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए हैं। कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *