HomeMadhya PradeshMP NEWS: रास्ते के विवाद में किसान की बेटी ने किया आत्मदाह...

MP NEWS: रास्ते के विवाद में किसान की बेटी ने किया आत्मदाह का प्रयास, ग्रामीणों ने बचाया

Date:

Related stories

MP NEWS: भोपाल : खरगोन जिले के गोगांवा थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव में पारिवारिक जमीन विवाद के चलते एक युवती द्वारा आत्मदाह का प्रयास किए जाने की घटना सामने आई है। बताया गया है कि खेती की जमीन से रास्ता निकालने को लेकर चल रहे विवाद में किसान नागेश्वर वर्मा की बेटी संध्या ने प्रशासनिक कार्रवाई के दौरान खुद पर डीजल डालकर आग लगाने की कोशिश की। गनीमत रही कि मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने उसे समय रहते बचा लिया।

MP NEWS: इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें युवती खुद पर डीजल डालती दिखाई दे रही है। घटना के समय मौके पर तहसीलदार सुंदरलाल ठाकुर, पटवारी, राजस्व निरीक्षक समेत प्रशासनिक अमला मौजूद था, जो जमीन से रास्ता दिलाने की कार्रवाई के लिए गांव पहुंचा था।

MP NEWS: पीड़ित नागेश्वर वर्मा ने आरोप लगाया है कि तहसीलदार उन पर जबरन रास्ता देने के लिए दबाव बना रहे थे। मामले में दोनों पक्ष आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे हैं और यह विवाद पारिवारिक संपत्ति के बंटवारे व रास्ते को लेकर चल रहा है।

MP NEWS: घटना के बाद प्रशासनिक दल को ग्रामीणों के विरोध के चलते वापस लौटना पड़ा। नागेश्वर वर्मा ने गोगांवा थाने में आवेदन देकर तहसीलदार और अन्य अधिकारियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

READ MORE : अनोखी शादी बनी चर्चा का विषय : 70 साल लिव-इन रिलेशनशिप के बाद बुजुर्ग-जोड़े ने रचाई शादी…..

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here