Wednesday, September 23, 2026
Home Madhya Pradesh Indore Indore Love Jihad Case : लव जिहाद का शैतानी चेहरा : हैप्पी...

Indore Love Jihad Case : लव जिहाद का शैतानी चेहरा : हैप्पी पंजाबी उर्फ इरफान ने हिंदू युवती को सिगरेट से जलाया, उसके बाद जो हुआ…….

Indore Love Jihad Case
Indore Love Jihad Case

Indore Love Jihad Case : इंदौर | इंदौर में लव जिहाद का एक बेहद गंभीर और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। एक हिंदू युवती की शिकायत पर विजयनगर पुलिस ने हैप्पी पंजाबी उर्फ इरफान अली नामक युवक को गिरफ्तार किया है, जिस पर दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और जबरन धर्म परिवर्तन की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

Indore Love Jihad Case : नाम बदलकर मुलाकात : आरोपी इरफान अली ने खुद को ‘हैप्पी पंजाबी’ बताकर युवती से नौकरी दिलाने के नाम पर मुलाकात की।

दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग : पुलिस के अनुसार, आरोपी ने युवती को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर एक होटल के कमरे में ले जाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद उसने युवती के अश्लील फोटो उतारकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।

READ MORE : Indore Wedding Dispute : शादी की स्टेज बनी अखाड़ा, दहेज के लिए दूल्हे ने दुल्हन के पिता को पीटा; रिसेप्शन से सीधे थाने पहुंचा मामला…

  • जबरन गर्भपात: ब्लैकमेलिंग के चलते आरोपी ने पीड़िता का जबरन गर्भपात भी कराया।

धर्म न अपनाने पर क्रूरता

पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपी इरफान अली उसे देवास के एक फ्लैट में बंधक बनाकर रखता था और उस पर मुस्लिम धर्म अपनाने का दबाव डालता था।

क्रूरता की हद: जब पीड़िता कलमा और मुस्लिम दुआ याद कर अदा नहीं कर पाई या धर्म बदलने से इनकार किया, तो आरोपी उसे सिगरेट से जलाता था और बेरहमी से मारपीट करता था।

करणी सेना की मदद से हुई गिरफ्तारी

यह मामला तब सामने आया जब पीड़िता ने करणी सेना और अन्य हिंदूवादी नेताओं को अपनी आपबीती सुनाई। हिंदूवादी संगठनों की जानकारी के बाद तुरंत कार्रवाई की गई और आरोपी इरफान अली उर्फ हैप्पी पंजाबी को बाईपास इलाके से पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया।

READ MORE : Indore Shop Fraud : एक दुकान, चार किराएदार, ठगी का शिकार हुआ शख्स, शिकायत करने पहुंचा तो खुद बन गया आरोपी, पढ़े पूरी खबर

आपराधिक रिकॉर्ड : आरोपी हैप्पी पंजाबी उर्फ इरफान अली पर पहले से ही 10 से अधिक मामले दर्ज हैं।

ड्रग तस्करी कनेक्शन: वह मुंबई और गोवा से MD ड्रग इंदौर में तस्करी करने के मामले में भी वांछित था।

विजयनगर पुलिस ने आरोपी पर दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और मध्य प्रदेश धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम (लव जिहाद) की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और उससे गहन पूछताछ की जा रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here