CG Crime News : प्रोफेसर बना साइबर ठगी का शिकार, फर्जी केंद्रीय एजेंसी अधिकारी बनकर ठगों ने 88 लाख की लगाई चपत

Sanjay Sahu
CG Crime News

CG Crime News : रायपुर। राजधानी में डिजिटल अरेस्ट के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है, जहां शिक्षित और जागरूक लोग भी साइबर अपराधियों के झांसे में आ रहे हैं। ताजा मामला शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज रायपुर के प्रोफेसर संतोष कुमार का है, जिन्हें ठगों ने खुद को केंद्रीय जांच एजेंसी का अधिकारी बताकर फर्जी आरोपों में फंसाने की धमकी दी और मानसिक रूप से प्रताड़ित करते हुए एक महीने के भीतर 88 लाख रुपये की ठगी कर ली।

CG Crime News : मिली जानकारी के अनुसार, ठगों ने प्रोफेसर को कॉल कर मानव तस्करी, मनी लॉन्ड्रिंग और अन्य गंभीर अपराधों में नाम आने की बात कहकर डराया। खुद को एजेंसी का अफसर बताते हुए उन्होंने प्रोफेसर को “डिजिटल अरेस्ट” की स्थिति में डाल दिया, यानी हर पल निगरानी और भय का माहौल बना दिया। डर के साये में प्रोफेसर ने ठगों के निर्देश पर अलग-अलग खातों में कुल 88 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए।

CG Crime News : ठगी का अहसास होने के बाद प्रोफेसर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिस पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने बताया कि ठगों के मोबाइल नंबर और बैंक खातों की जानकारी जुटाई जा रही है। यह मामला एक बार फिर दर्शाता है कि साइबर अपराधी किस तरह मानसिक दबाव और भय का वातावरण बनाकर बड़े पैमाने पर ठगी को अंजाम दे रहे हैं।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *