Jabalpur News : जबलपुर एसपी ऑफिस में युवक ने आत्मदाह का किया प्रयास, मां के हत्यारों से प्रताड़ना से था परेशान

Sanjay Sahu
Jabalpur News

Jabalpur News : जबलपुर। शहर में सनसनीखेज घटनाक्रम सामने आया जब एसपी ऑफिस परिसर में एक युवक ने खुद पर केरोसिन डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। युवक की पहचान गोपाल चौधरी के रूप में हुई है, जो अपनी मां की हत्या के बाद लगातार प्रताड़ना और हमलों से परेशान बताया जा रहा है।

Jabalpur News : पीड़ित परिवार का आरोप है कि उनकी मां की हत्या करने वाले आरोपी आए दिन उन्हें धमका रहे हैं और मारपीट कर रहे हैं। बीती रात भी चौधरी परिवार के साथ आरोपियों ने घर में घुसकर मारपीट की थी। इसकी शिकायत लेकर वे शाहपुरा थाने पहुंचे, लेकिन वहां भी पुलिस ने उनके साथ बदसलूकी की।

Jabalpur News : थाने से निराश होकर गोपाल चौधरी सुरक्षा की मांग लेकर एसपी संपत उपाध्याय के पास पहुंचे, लेकिन पीड़ित का आरोप है कि एसपी ने उनकी बात को गंभीरता से नहीं सुना। इससे आहत होकर गोपाल ने गुस्से में आकर खुद पर केरोसिन उड़ेल आत्मदाह की कोशिश की।

Jabalpur News : हालांकि, वहां मौजूद सतर्क पुलिसकर्मियों ने तत्काल बीच-बचाव कर बड़ी अनहोनी को टाल दिया और पीड़ित को सांत्वना दी। इस पूरे घटनाक्रम के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। वहीं अब पीड़ित परिवार को न्याय और सुरक्षा की गुहार पर कार्रवाई की उम्मीद है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *