Sunday, August 16, 2026
Home Madhya Pradesh Raipur Crime : खम्हारडीह हत्या कांड: चार फरार आरोपी गिरफ्तार, दलदल में...

Raipur Crime : खम्हारडीह हत्या कांड: चार फरार आरोपी गिरफ्तार, दलदल में फेंका था शव, चाकू बरामद

0
125
Raipur Crime
Raipur Crime

Raipur Crime : रायपुर। खम्हारडीह पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। हत्या के एक सनसनीखेज मामले में फरार चल रहे चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने मृतक सुनील राव की हत्या कर शव को खदान के पास स्थित दलदल में फेंक दिया था। पुलिस ने आरोपियों से हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है।

Raipur Crime : इससे पहले इस मामले में दो अन्य आरोपी राहुल यादव और ओम प्रकाश यादव को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। अब फरार चल रहे शिव नारायण यादव उर्फ बड़े, शिवा यादव उर्फ छोटे, तरुण यादव उर्फ नानचून और अरुण यादव उर्फ छोटू को दुर्ग से पकड़कर खम्हारडीह थाना लाया गया। पूछताछ में सभी ने मिलकर हत्या की साजिश और वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की है।

Raipur Crime : हत्या की यह वारदात 19 जुलाई 2025 की रात को हुई थी। मृतक के पिता ललित राव की रिपोर्ट पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया था। जांच में जुटी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्त में लिया। मामले की निगरानी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन में की जा रही थी।

Raipur Crime : आरोपियो का नाम पता-

1)- शिव नारायण यादव उर्फ बडे पिता स्व० संतराम यादव उम्र 22 साल निवासी भवानी नगर बंगाली दुकान के पास थाना खम्हारडीह जिला रायपुर।

(2)- शिवा यादव उर्फ छोटे पिता स्व० संतराम यादव उम्र 21 साल निवासी भवानी नगर बंगाली दुकान के पास थाना खम्हारडीह जिला रायपुर।

(3)- तरूण यादव उर्फ नानचून पिता स्व० कमलेश यादव उम्र 20 साल निवासी भवानी नगर बंगाली दुकान के पास थाना खम्हारडीह जिला रायपुर ।

(4)- अरूण यादव उर्फ छोटू पिता स्व० कमलेश यादव उम्र 21 साल निवासी भवानी नगर बंगाली दुकान के पास थाना खम्हारडीह जिला रायपुर ।

Raipur Crime : कार्यवाही में थाना प्रभारी खम्हारडीह निरीक्षक वासुदेव परगनिहा, प्र.आर. 353 देवेन्द्र ध्रुव, प्र.आर. 1684 सचिन पाण्डेय, आर. 2328 रूपलाल ध्रुवंशी, आर. 1494 देवानंद कुंजाम, आर. 2340 दिनेश कुमार ठाकुर की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here