HomeMadhya PradeshIndoreMP News : जिहादी हवस का खुलासा : भोली-भाली लड़की को फंसाकर...

MP News : जिहादी हवस का खुलासा : भोली-भाली लड़की को फंसाकर फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल, धर्म बदलवाने और बुर्का पहनाने का दबाव

Date:

Related stories

भोपाल/इंदौर। नौकरी का झांसा देकर युवती को फंसाने और उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी सचिन उर्फ शाद सिद्दीकी ने खुद को नौकरी दिलाने का मसीहा बताकर युवती का भरोसा जीता और फिर हवस और ब्लैकमेलिंग का खेल रचा।

सूत्रों के अनुसार, जनवरी 2025 में इंदौर पहुंचकर आरोपी ने युवती को नशा देकर दुष्कर्म किया और उसके फोटो-वीडियो बनाए। इसके बाद आरोपी ने युवती पर ब्लैकमेलिंग की और धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाकर बुर्का पहनने पर मजबूर किया। आरोप है कि उसने युवती के किराए के कमरे को भी बदलवाया।

एक अक्टूबर को आरोपी ने युवती को इन्फिनिटी होटल बुलाया, कमरे में ले जाने की जिद की और मना करने पर जातिगत गालियां दीं तथा फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी दी। डरी हुई युवती करणी सेना के पास पहुंची। पदाधिकारी मानसिंह राजावत ने युवती को थाने तक पहुँचाया।

रात में विजयनगर पुलिस ने आरोपी शाद उर्फ सचिन के खिलाफ रेप, धमकी, धर्म परिवर्तन पर दबाव और जातिगत गालियों की धाराओं में एफआईआर दर्ज की। युवती के आवेदन में आरोप है कि आरोपी ने भोपाल की मछली गैंग का नाम लेकर धमकी दी, लेकिन पुलिस ने इस हिस्से को एफआईआर में शामिल नहीं किया।

“युवती को तुरंत न्याय दिलाना हमारी प्राथमिकता है, पुलिस जांच जारी है।” – राजेश दंडोतिया, पुलिस प्रवक्ता
“यह मामला जिहादी हवस का खेल है। युवती सुरक्षित है और हम पूरी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।”मानसिंह राजावत, करणी सेना

Share The News
VIKASH KHALKHO
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here