HomeMadhya PradeshIndoreIndore : नारकोटिक्स विंग की बड़ी कार्रवाई, 6.2 करोड़ रुपये की अवैध...

Indore : नारकोटिक्स विंग की बड़ी कार्रवाई, 6.2 करोड़ रुपये की अवैध नशीली दवाएं जब्त

Date:

Related stories

Salasar Balaji Prabhat Aarti : सलासर बालाजी धाम में भव्य प्रभात आरती, जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क: राजस्थान के चूरू जिले में स्थित प्रसिद्ध...

इंदौर। नारकोटिक्स विंग इंदौर ने अंतर्राज्यीय नशीली दवाओं के तस्करों के खिलाफ दो अलग-अलग मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 6 करोड़ 20 लाख रुपये मूल्य की अवैध मादक सामग्री जब्त की है।

पहले मामले में उज्जैन के हरि फाटक इलाके से आरोपी मुश्ताक पिता अल्लाह नूर मंसूरी (34 वर्ष) को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कुल 20 किलो 363 ग्राम अल्फ्राजोलम पाउडर जब्त किया गया। इस पाउडर की अंतरराष्ट्रीय कीमत लगभग 5 करोड़ रुपये आंकी गई है। इस संबंध में नारकोटिक्स थाने में अपराध क्रमांक 50/25, धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई है।

Read More : MP News : जिहादी हवस का खुलासा : भोली-भाली लड़की को फंसाकर फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल, धर्म बदलवाने और बुर्का पहनाने का दबाव

दूसरे ऑपरेशन में आरोपी राधेश्याम मकवाना पिता शंकरलाल मकवाना (34 वर्ष), ग्राम निपानिया राजू, जिला उज्जैन को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से कुल 407 ग्राम एम.डी. (MD) ड्रग्स जब्त की गई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत 1 करोड़ 20 लाख रुपये आंकी गई है। इस मामले में अपराध क्रमांक 49/25, धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

Read More : महिला सशक्तिकरण पर CM साय का बड़ा ऐलान : स्वसहायता समूहों को मिलेगा रेडी-टू-ईट का काम, Flipkart के ज़रिए बेचेंगी अपने उत्पाद

महेशचंद्र जैन, एआईजी नारकोटिक्स विंग इंदौर के अनुसार, दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ जारी है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वे ये मादक पदार्थ कहाँ से लाए थे और किसे देने वाले थे। उन्होंने कहा कि इन कार्रवाइयों से अवैध मादक पदार्थों के अंतर्राज्यीय नेटवर्क पर बड़ा अंकुश लगाया गया है।

“इन दोनों मामलों में कार्रवाई मुखबिर की सूचना पर की गई। पूछताछ जारी है और हम नेटवर्क को पूरी तरह पकड़ने का प्रयास कर रहे हैं।”महेशचंद्र जैन, एआईजी नारकोटिक्स विंग, इंदौर

Share The News
VIKASH KHALKHO
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here