Raipur Breaking : रायपुर में फिर एक्टिव तेल माफिया….

Parivesh

रायपुर।Raipur Breaking : राजधानी रायपुर में भले ही प्रशासन ने तेल माफिया पर कई बार कार्रवाई की हो, लेकिन इसके बावजूद हाईवे किनारे तेल चोरी का खेल बदस्तूर जारी है। पेट्रोल, डीजल और एथेनॉल से भरे टैंकरों से सुनसान इलाकों में तेल निकाला जा रहा है और उसे अवैध रूप से बेचा जा रहा है।

Raipur Breaking : सूत्रों के मुताबिक, ये माफिया अक्सर रात के अंधेरे में या सुनसान हाईवे किनारे टैंकरों को रोकते हैं और हाई-प्रेशर पंप या पाइप की मदद से बड़ी मात्रा में तेल चोरी करते हैं। खास बात ये है कि चोरी किया गया तेल घटिया बर्तनों और ड्रमों में भरकर आगे ट्रकों या स्थानीय डीलरों तक पहुंचाया जाता है।

कैसे होता है पूरा खेल?

टैंकर ड्राइवर की मिलीभगत: अधिकतर मामलों में टैंकर ड्राइवर खुद ही माफिया से मिला होता है।

लोकेशन तय: सुनसान जगहें जैसे हाइवे के किनारे, खेतों के पास या बंद फैक्ट्रियों की आड़ में तेल उतारा जाता है।

तेल की बिक्री: निकाले गए तेल को सस्ते दामों पर अनधिकृत पंप या ट्रांसपोर्टरों को बेचा जाता है।

पुलिस की आंखों में धूल: मौके पर कोई नंबर प्लेट या पहचान चिन्ह नहीं छोड़ा जाता, जिससे पकड़ना मुश्किल हो जाता है

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *