Bijapur Naxal Operation : जंगल बना रणभूमि, ऑपरेशन निर्णायक मोड़ पर….

Parivesh
Bijapur Naxal Operation : जंगल बना रणभूमि, ऑपरेशन निर्णायक मोड़ पर....

बीजापुर |Bijapur Naxal Operation : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों के खिलाफ चल रहा ऑपरेशन अब निर्णायक दौर में पहुंच गया है। सुरक्षाबल अब नक्सलियों के गढ़ में घुसकर सीधी चुनौती दे रहे हैं। पिछले चार दिनों से बीहड़ जंगलों में जारी इस मुठभेड़ में अब तक 5 नक्सली मारे जा चुके हैं, जिनमें 3 महिला नक्सलियों के शव भी बरामद हुए हैं।

सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और नक्सल साहित्य भी मिला है। मुठभेड़ के चौथे दिन सुरक्षाबलों ने आकाश से हमला तेज करते हुए हेलीकॉप्टर के जरिए बमबारी की, जिससे नक्सलियों की कमर तोड़ने की रणनीति पर अमल किया जा रहा है।

सूत्रों के मुताबिक, इस ऑपरेशन के दौरान नक्सल संगठन के कुख्यात कमांडर हिड़मा और उसके कई शीर्ष कैडर को घेरा गया था। हालांकि हिड़मा किसी तरह बच निकलने में कामयाब हो गया, लेकिन STF और अन्य बलों की टीमें लगातार उसकी तलाश में जुटी हैं।

Bijapur Naxal Operation

इलाके में रुक-रुक कर गोलाबारी जारी है और सुरक्षाबल हर संभावित ठिकाने की घेराबंदी कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि नक्सल संगठन को इस कार्रवाई से गहरी चोट पहुंची है और यह ऑपरेशन उनके नेटवर्क के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है।

जमीन पर फायरिंग, आसमान से बमबारी – नक्सलियों की मुश्किलें बढ़ीं
सुरक्षाबलों की ओर से की जा रही हवाई कार्रवाई ने नक्सलियों की गतिविधियों पर गहरा असर डाला है। जंगलों में बनाए गए उनके ठिकाने अब सुरक्षित नहीं रह गए हैं। अधिकारियों के अनुसार, आने वाले दिनों में यह ऑपरेशन और भी आक्रामक रूप ले सकता है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *