CG NEWS : धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान : बुनागांव और मारागांव शिविर में शामिल हुए सांसद महेश कश्यप

CG NEWS : रोशन सेन /मlकड़ी: धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत विभिन्न विभागों की महत्वपूर्ण योजनाओं से जनजातीय परिवारों को लाभान्वित किये जाने हेतु जिले के सभी विकासखंड में कलस्टर स्तर पर शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज बस्तर सांसद श्री महेश कश्यप कोंडागांव विकासखंड के बुनागांव और माकड़ी विकासखंड के ग्राम मारागांव में आयोजित शिविर में शामिल हुए। बुनागांव शिविर में किवईबालेंगा, पाला, कोंगेरा, मालाकोट, बनजुगानी, बांसगांव, तोड़म, चिंचडोंगरी, बुनागांव, मसोरा, केवटी, भीरागांव ब और देवखरगांव के ग्रामीण शामिल हुए। इसी प्रकार ग्राम मारागांव में आयोजित शिविर में कावरा, करमरी, बवई, छोटे सलना, मारागांव, शामपुर, मांझी बोरंड, बाडरा, केरावाही, हाड़ीगांव और बड़गांव के ग्रामीण सम्मिलित हुए।

CG NEWS : शिविर को संबोधित करते हुए सांसद श्री महेश कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जनजातीय वर्ग के समग्र विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाते हुए जनजातीय समाज का गौरव को बढ़ाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के कुशल नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण हो रही है। उनके नेतृत्व में देश प्रगति के पथ पर निरन्तर अग्रसर है।

CG NEWS : प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी और मुख्यमंत्री श्री साय के सुशासन में छत्तीसगढ़ राज्य में भी हर वर्ग का विकास हो रहा है। गांव गांव में पक्का आवास बन रहा है, जल जीवन मिशन से हर घर शुद्ध पेयजल पहुंच रहा है, घर घर शौचालय, उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन और से महिलाओं को बहुत राहत मिली है, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से किसानों का कल्याण हो रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए कौशल विकास कार्यक्रम, अंत्यावसायी व स्वरोजगार स्थापित करने हेतु संचालित योजनाओं का लाभ दिलाएं, जिससे वे अपने पैरों पर खड़ा हो सके और आत्मनिर्भर बन सकें।

CG NEWS : कार्यक्रम में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत 20 ग्रामीणों को पौधे का वितरण किया गया। इसी प्रकार खाद्य विभाग द्वारा 16 हितग्राहियों को राशन कार्ड, 05 किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड, स्वास्थ्य विभाग द्वारा 06 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड का वितरण किया गया। सांसद कश्यप एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने प्राथमिक शाला मारागांव में शाला प्रवेश उत्सव के अवसर पर 06 बच्चों को तिलक लगाकर प्रवेश दिलाया।

CG NEWS : इस अवसर पर बुनागांव शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रीता शोरी, जनपद अध्यक्ष अनीता कोर्रोम, जनपद उपाध्यक्ष श्री टोमेंद्र सिंह ठाकुर सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, ग्राम मारागांव शिविर में जनपद पंचायत माकड़ी की अध्यक्ष श्रीमती जुगबती पोयाम, उपाध्यक्ष श्री बैसाखू कोर्राम सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Bharatmala Project: उद्घाटन से पहले ही भारतमाला सड़क में पड़ी 35 मीटर लंबी दरार, 4145 करोड़ की परियोजना की गुणवत्ता पर उठे सवाल

Bharatmala Project: दुधावा: केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी रायपुर-विशाखापट्टनम इकोनॉमिक...

Related Articles

Popular Categories