Chhattisgarh Rain Alert: रायपुर: बंगाल में बने डिप्रेशन के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में अगले चार दिनों तक मानसून सक्रिय रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होगी, जबकि कुछ इलाकों में भारी बारिश के साथ गरज-चमक की भी संभावना है। इसे देखते हुए कई जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
Chhattisgarh Rain Alert: पिछले 24 घंटों में प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार इस मानसून सीजन में अब तक छत्तीसगढ़ में सामान्य से 19 प्रतिशत कम बारिश हुई है, जिसे अभी भी सामान्य श्रेणी में रखा गया है।
Chhattisgarh Rain Alert: लगातार बारिश के बीच प्रदेश में हादसों की घटनाएं भी सामने आ रही हैं। सारंगढ़-बरमकेला मार्ग पर रविवार शाम एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर लाट नाले में जा गिरी। हादसे में घोटलाबड़े के पूर्व सरपंच देवनारायण पटेल और उनकी पत्नी तेज बहाव में बह गए। देर रात तक दोनों का कोई पता नहीं चल सका और उनकी तलाश जारी है।
Chhattisgarh Rain Alert: वहीं कोरबा जिले में आकाशीय बिजली गिरने से तीन किसानों की मौत हो गई। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे जाने से बचने की अपील की है।
Chhattisgarh Rain Alert: मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस पेंड्रा रोड में दर्ज किया गया। सबसे कम न्यूनतम तापमान भी पेंड्रा रोड में 22.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
Chhattisgarh Rain Alert: राजधानी रायपुर में सोमवार को दिनभर बादल छाए रहने की संभावना है। एक-दो दौर की बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।






