Raipur Crime: स्पा सेंटर में पुलिस की रेड, आपत्तिजनक सामग्री बरामद; संचालक-मैनेजर पर पीटा एक्ट का केस

Sanjay Sahu
Raipur Crime

Raipur Crime:रायपुर। राजधानी के देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र में स्थित इशवा लग्जरी स्पा सेंटर में पुलिस ने रेड कार्रवाई की। जांच के दौरान पुलिस को स्पा सेंटर से आपत्तिजनक वस्तुएं मिलने का दावा किया गया है। मामले में स्पा सेंटर के संचालक और मैनेजर के खिलाफ अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

Raipur Crime:पुलिस के मुताबिक, पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में एसीपी स्नेहिल साहू के नेतृत्व में थाना सिविल लाइन और देवेंद्र नगर की संयुक्त टीम ने 10 सितंबर 2026 को इशवा लग्जरी स्पा सेंटर में दबिश दी। चेकिंग के दौरान पुलिस को आपत्तिजनक सामग्री मिली।

पुलिस का आरोप है कि स्पा संचालक हरविंदर सिंह ग्रोवर, निवासी टिकरापारा और मैनेजर मुकेश कुमार वर्मा, निवासी भिलाई-3 द्वारा अन्य राज्यों से युवतियों को बुलाकर देह व्यापार कराया जा रहा था। पुलिस के अनुसार, स्पा में काम करने वाली युवतियों ने पूछताछ के दौरान संचालक और मैनेजर पर जबरन देह व्यापार कराने के आरोप भी लगाए।

Raipur Crime: इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना देवेंद्र नगर में अपराध क्रमांक 152/2026 दर्ज किया है। दोनों के खिलाफ अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956 की धारा 4, 5 और 7 के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *