Raipur Accident: भीषण सड़क हादसा: रायपुर से नागपुर जा रही SUV ट्रक से टकराई, 3 बच्चों समेत 8 की मौत

Sanjay Sahu
Raipur Accident

Raipur Accident: रायपुर। महाराष्ट्र के भंडारा जिले में नागपुर-रायपुर नेशनल हाईवे पर शुक्रवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। रायपुर से नागपुर जा रही एक SUV की ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में तीन बच्चों समेत 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 लोग घायल हुए हैं। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।

जानकारी के मुताबिक हादसा सुबह करीब 4 बजे लाखनी तहसील के मानेगांव और पिंपलगांव के बीच हुआ। SUV में सवार सभी लोग छत्तीसगढ़ के रायपुर से नागपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान हाईवे पर उनकी गाड़ी ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि SUV ट्रक में फंस गई और मौके पर चीख-पुकार मच गई।

सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। ट्रक में फंसी SUV को बाहर निकालने के लिए दो JCB की मदद ली गई।

Raipur Accident: हादसे में घायल तीन लोगों को इलाज के लिए साकोली सब-डिस्ट्रिक्ट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मृतकों और घायलों की पहचान करने के साथ उनके परिजनों से संपर्क करने में जुटी है। हादसे के कारणों की भी जांच की जा रही है।

Share The News
Share This Article
1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *