Kondagaon News : नियमितीकरण की मांग को लेकर बस्तर के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की 300 KM पदयात्रा शुरू…

Parivesh
Kondagaon News

कोंडागांव। Kondagaon News : बस्तर अंचल के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी एक बार फिर अपने अधिकारों की लड़ाई के लिए सड़कों पर उतर आए हैं। नियमितीकरण की मांग को लेकर सोमवार से कोंडागांव के बनियागांव से रायपुर विधानसभा तक 300 किलोमीटर लंबी पदयात्रा की शुरुआत की गई। इस संघर्ष में महिला कर्मचारी, दिव्यांग और छोटे बच्चों की भागीदारी भी देखी जा रही है, जो आंदोलन को भावनात्मक और सामाजिक रूप से और भी प्रभावशाली बना रही है।

Kondagaon News : आंदोलनकारियों ने दो टूक कहा है कि यदि राजधानी पहुंचने के बाद भी सरकार ने उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया, तो वे विधानसभा के सामने अनिश्चितकालीन धरना देंगे। उनका कहना है कि वर्षों से सेवा दे रहे कर्मचारियों को स्थायी न कर सरकार अन्याय कर रही है। इस पदयात्रा को लेकर बस्तर अंचल के विभिन्न हिस्सों से समर्थन की खबरें भी आ रही हैं। इस पदयात्रा ने सरकार पर दबाव बढ़ा दिया है और अब यह देखना बाकी है कि प्रशासन कर्मचारियों की मांगों पर क्या रुख अपनाता है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *