Sunday, May 24, 2026
41.9 C
Raipur

Mungeli News :फर्जी दिव्यांग होंगे बर्खास्त, दिव्यांगता का भौतिक परीक्षण कराने कर रहे हैं टालमटोल, कलेक्टर ने 27 अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ जारी किया आदेश, पढ़िए मुंगेली सीईओ राजीव तिवारी सहित ये नाम

Mungeli News :मुंगेली: मुंगेली जिले में फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र के आधार पर सरकारी नौकरी कर रहे 27 कर्मचारियों के विभाग प्रमुखों को कलेक्टर ने आदेश जारी किया है। मु्ंगेली कलेक्टर के सख्त आदेश में साफ तौर पर कहा गया है कि विभिन्न विभागों में वर्षों से कार्यरत इन कर्मचारियों के खिलाफ जांच के बाद यह फैसला लिया गया। सभी ने श्रवण बाधित के फर्जी प्रमाण पत्र प्रस्तुत कर नियुक्ति प्राप्त की थी।

Mungeli News :…दिव्यांगता का भौतिक परीक्षण कराने कर रहे हैं टालमटोल

Mungeli News :जिले में फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र के आधार पर सरकारी नौकरी कर रहे कर्मचारियों के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। मुंगेली कलेक्टर द्वारा जारी पत्र के अनुसार, ऐसे कर्मचारियों की सूची प्राप्त होने के बाद संबंधित विभागों को मेडिकल जांच के लिए निर्देश दिए गए थे।

Mungeli News :इनमें से कुछ कर्मचारी सिम्स बिलासपुर और अंबेडकर अस्पताल रायपुर में आयोजित जांच में शामिल हुए, तो कई कर्मचारी मेडिकल जांच से अनुपस्थित रहे।

Mungeli News :अब जिला प्रशासन ने संबंधित विभागों को आदेशित किया है कि वे अपने-अपने अधीनस्थ कर्मचारियों की मेडिकल जांच की अद्यतन स्थिति की रिपोर्ट तत्काल प्रस्तुत करें। यह कार्रवाई फर्जी प्रमाण पत्र के माध्यम से वर्षों से सेवा में रह रहे कर्मचारियों की पहचान कर उन्हें सेवा से पृथक करने की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम है।

Mungeli News :इस पत्र की एक प्रति मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, मुंगेली और छत्तीसगढ़ दिव्यांग सेवा संघ के प्रदेश अध्यक्ष बोहित राम चंद्राकर को भी सूचनार्थ भेजी गई है। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि जो भी कर्मचारी जांच में सहयोग नहीं करेंगे, उनके विरुद्ध कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Mungeli News :.शिक्षा विभाग के 12 कर्मचारी शामिल, जल्द गिरेगी गाज

Mungeli News :कर्मचारियों में शिक्षा विभाग के 12 कर्मचारी शामिल हैं, जिनमें व्याख्याता मनीषा कश्यप, टेक सिंह राठौर, रवीन्द्र गुप्ता, पवन सिंह राजपूत, विकास सोनी, अक्षय सिंह राजपूत, गोपाल सिंह राजपूत, योगेन्द्र सिंह राजपूत शामिल हैं। इनके अलावा शिक्षक मनीष राजपूत, सहायक शिक्षक नरहरी सिंह राठौर, राकेश सिंह राजपूत तथा श्रम विभाग के सहायक ग्रेड-2 कर्मचारी नरेन्द्र सिंह राजपूत का नाम शामिल है।

Mungeli News :मुंगेली सीईओ सहित इन अधिकारियों पर हो सकती है कार्रवाई

Mungeli News :कृषि विभाग में कार्यरत ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों प्रभा भास्कर, अमित राज राठौर, धर्मराज पोर्ते, नितेश गुप्ता, विजेन्द्र नार्गव, टेकचंद रात्रे, निलेश राठौर, सुरेन्द्र कश्यप, गुलाब सिंह राजपूत, बृजेश राजपूत सहित प्रयोगशाला सहायक भीष्मराव भोसले का नाम शामिल है। इसके अलावा जिला योजना एवं सांख्यिकी विभाग के सहायक ग्रेड-2 सत्यप्रकाश राठौर, उद्यान विभाग की ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी पूजा पहारे और सतीश नवरंग, तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के विकास विस्तार अधिकारी राजीव कुमार तिवारी भी इस सूची में शामिल हैं।

Mungeli News :दस्तावेजों की जांच में पकड़ी गई गड़बड़ी

 

Mungeli News :प्रशासन के अनुसार इन सभी ने सुनने की क्षमता में कमी दर्शाते हुए फर्जी विकलांग प्रमाण पत्र प्रस्तुत किए थे। दस्तावेजों की जांच में गड़बड़ी पकड़ी गई। प्रशासन ने मामले को आगे न्यायिक स्तर पर भी बढ़ाने की बात कही है।

 

Share The News

Latest YouTube Videos

Indore Water Crisis : इंदौर में पानी के लिए सड़को पर उतरे लोग |

Indore Water Crisis : इंदौर में पानी के लिए सड़को पर उतरे लोग |

Chhattisgarh में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 45°C के पार...

Chhattisgarh में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 45°C के पार...

Bliaspur Rape Case: भाजपा नेत्री के आरोपों पर आरोपी का पलटवार, मामला पहुंचा नए मोड़ पर..

Bliaspur Rape Case: भाजपा नेत्री के आरोपों पर आरोपी का पलटवार, मामला पहुंचा नए मोड़ पर..

CG Politics:Chhattisgarh Congress में घमासान! नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर बढ़ी तकरार..

CG Politics:Chhattisgarh Congress में घमासान! नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर बढ़ी तकरार..

Raipur को मिली ट्रैफिक से बड़ी राहत, Kachna Overbridge का लोकार्पण

Raipur को मिली ट्रैफिक से बड़ी राहत, Kachna Overbridge का लोकार्पण

CG News: Chhattisgarh में स्मार्ट मीटर और बिजली कटौती पर गरमाई सियासत..

CG News: Chhattisgarh में स्मार्ट मीटर और बिजली कटौती पर गरमाई सियासत..

Latest YouTube Shorts

CG News: खाद आवास की मांग पर VijaySharma घिरे

CG News: खाद आवास की मांग पर VijaySharma घिरे

MP News: Indore छावनी में निगम का बुलडोजर एक्शन! सड़क चौड़ीकरण के लिए हटाए गए निर्माण

MP News: Indore छावनी में निगम का बुलडोजर एक्शन! सड़क चौड़ीकरण के लिए हटाए गए निर्माण

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories