CG CRIME : छत्तीसगढ़ में बोरियों में मिली दो लाशें, रायपुर में युवक का सिर कुचला गया, बिलासपुर में महिला का शव तार और पत्थरों से बंधा मिला

Parivesh
Indore Breaking

CG CRIME : रायपुर/बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर और बिलासपुर में दो अलग-अलग स्थानों से बोरियों में लाशें बरामद हुई हैं। रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक युवक की लाश मिली, जिसकी पहचान रामा माड़ेक के रूप में हुई है। मृतक उरला स्थित RR इस्पात में काम करता था। शुरुआती जांच में युवक के सिर पर गहरी चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे अंदेशा जताया जा रहा है कि पत्थर से सिर कुचला गया और हत्या के बाद शव को बोरी में छिपाया गया। पुलिस ने मौके पर SSP, CSP और FSL की टीमों को बुलाकर जांच शुरू कर दी है।

CG CRIME : वहीं, बिलासपुर जिले के शिवटिकरी गांव में रविवार दोपहर नदी किनारे एक महिला का शव बोरी में मिला। महिला का शव तार और पत्थरों से बंधा हुआ था और पोस्टमॉर्टम में पता चला कि शव 4 से 5 दिन पुराना है। महिला की उम्र लगभग 20 से 30 वर्ष के बीच बताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए कब्जे में लिया और पहचान के प्रयास शुरू किए हैं।

CG CRIME : पचपेड़ी थाना प्रभारी ने बताया कि महिला के दाहिने हाथ पर त्रिशूल में महादेव और बाएं हाथ पर ग्राफिक स्टाइल में अंग्रेजी में टैटू है। पुलिस ने जनता से अपील की है कि यदि ऐसी किसी महिला के लापता होने की जानकारी है तो पचपेड़ी थाना (मोबाइल: 9479193043) या बिलासपुर कंट्रोल रूम (9479193099) पर संपर्क करें। दोनों मामलों में पुलिस हत्या की आशंका जताते हुए जांच में जुटी हुई है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *