CG News : सोशल मीडिया पर वायरल : दो युवतियों ने युवक पर मिर्ची पाउडर से किया हमला, देखे वीडियो…

VIKASH KHALKHO

बिलासपुर : शहर में मिर्ची गैंग की सक्रियता का एक नया मामला सामने आया है। दो युवतियों ने आपसी विवाद के चलते एक युवक पर मिर्ची पाउडर फेंककर हमला किया। यह घटना कैमरे में कैद हो गई और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, मिर्ची फेंकने वाली युवतियों के देह व्यापार से जुड़े होने की भी संभावना जताई जा रही है। फिलहाल इस मामले में किसी भी पक्ष ने पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों युवतियां युवक पर मिर्ची फेंकती हैं और उसके बाद वहां से चली जाती हैं। पुलिस ने अभी तक इस घटना पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन शहरवासियों में इस घटना को लेकर चिंता व्याप्त है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *