ICC reprimand: भारत के खिलाफ मैच में नियम तोड़ना पड़ा भारी, अफगान कप्तान शाहिदी को ICC की फटकार

0
66
ICC reprimand
ICC reprimand

ICC reprimand: नई दिल्ली। भारत के खिलाफ खेले गए वनडे मैच में शानदार शतक लगाने वाले अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी को ICC ने आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी पाया है। ICC ने उन्हें आधिकारिक फटकार लगाते हुए एक डिमेरिट अंक भी दिया है। शाहिदी ने चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में भारत के खिलाफ 131 गेंदों में 102 रन की शानदार पारी खेली थी। यह उनके वनडे करियर का पहला शतक था।

ICC reprimand: ICC के अनुसार, मैच के दौरान शाहिदी कई बार पिच के संरक्षित हिस्से पर दौड़े, जिससे नियमों का उल्लंघन हुआ। अंपायरों ने उन्हें पहले दो बार चेतावनी दी और बाद में आधिकारिक चेतावनी भी दी। इसके बावजूद उन्होंने दोबारा वही गलती की, जिसके कारण भारत को 5 पेनल्टी रन दिए गए।

ICC reprimand: मैच के बाद ICC ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए उन्हें दोषी ठहराया। शाहिदी ने अपनी गलती स्वीकार कर ली और सजा भी मान ली, इसलिए मामले की अलग से सुनवाई नहीं की गई।

ICC reprimand: ICC के नियमों के मुताबिक डिमेरिट अंक 24 महीने तक खिलाड़ी के रिकॉर्ड में रहते हैं। अगर किसी खिलाड़ी के चार या उससे ज्यादा डिमेरिट अंक हो जाते हैं, तो उसे निलंबन का सामना करना पड़ सकता है।

ICC reprimand: हालांकि राहत की बात यह है कि पिछले दो वर्षों में शाहिदी का यह पहला अनुशासनात्मक उल्लंघन है। इसलिए फिलहाल उन्हें केवल फटकार और एक डिमेरिट अंक दिया गया है।

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here