Tuesday, August 18, 2026
Home Madhya Pradesh M.P Crime : बुदनी पुलिस की बड़ी कामयाबी! ट्राइडेंट सोलर प्लांट केबल...

M.P Crime : बुदनी पुलिस की बड़ी कामयाबी! ट्राइडेंट सोलर प्लांट केबल चोरी का खुलासा, 4 गिरफ्तार

budhni
ट्राइडेंट सोलर प्लांट केबल चोरी का बड़ा खुलासा

सीहोर :  सीहोर जिले की बुदनी थाना पुलिस ने ट्राइडेंट कंपनी के सोलर प्लांट में हुई बड़ी केबल चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए एक संगठित चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर सूचना के आधार पर भोपाल के कुख्यात चोर साजिद खान समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

900 मीटर केबल और तांबे के तार बरामद

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 900 मीटर सोलर केबल, भारी मात्रा में तांबे के तार, और चोरी में प्रयुक्त करीब 10 लाख रुपये की डस्टर कार जब्त की है। इसके साथ ही चोरी का माल खरीदने वाले कबाड़ कारोबारियों से 1.50 लाख रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं।

कई जिलों में वारदातें कबूली

पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने सीहोर जिले के इछावर क्षेत्र और विदिशा जिले के लटेरी में भी केबल चोरी की वारदातों को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। पुलिस के अनुसार, यह गिरोह सोलर प्लांट और औद्योगिक क्षेत्रों को निशाना बनाकर महंगी केबल चोरी करता था।

Read More : M.P News : रीवा में चमत्कारी मामला! महिला ने एक साथ दिया तीन बच्चों को जन्म

मुख्य आरोपी पर पहले से 10 केस दर्ज

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, गिरोह का सरगना साजिद खान एक शातिर अपराधी है, जिस पर पहले से करीब 10 आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस गिरोह से जुड़े तीन फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और जल्द ही और खुलासे होने की संभावना है।

पुलिस की सतर्कता से खुला मामला

बुदनी पुलिस की इस कार्रवाई से औद्योगिक क्षेत्रों में सक्रिय चोर गिरोहों में हड़कंप मच गया है। पुलिस अधीक्षक ने टीम की सराहना करते हुए कहा कि जिले में अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here