Tuesday, October 6, 2026
Home Madhya Pradesh Khargon News : खरगोन में RI का ‘कुत्ता प्रेम’, डॉग गुम होने...

Khargon News : खरगोन में RI का ‘कुत्ता प्रेम’, डॉग गुम होने पर कॉन्स्टेबल को बेल्ट और चप्पल से पीटा, पत्नी ने दी नौकरी छिनने की धमकी

Khargon News
Khargon News

Khargon News : खरगोन। मध्य प्रदेश के खरगोन से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां रक्षित निरीक्षक (RI) ने अपने खोए हुए कुत्ते को ढूंढने के नाम पर कॉन्स्टेबल राहुल चौहान को बेल्ट से पीटा। आरोप है कि निरीक्षक की पत्नी ने भी कॉन्स्टेबल को चप्पल से मारने की धमकी दी और कहा कि अगर कुत्ता नहीं लाया गया तो उसकी नौकरी जाएगी।

Khargon News : कॉन्स्टेबल राहुल चौहान ने अजाक थाना में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 8 अगस्त से उन्हें रक्षित निरीक्षक के बंगले पर बच्चा संभालने और कुत्ते की देखभाल के लिए ड्यूटी पर लगाया गया। 23 अगस्त को ड्यूटी के दौरान निरीक्षक ने उनका मोबाइल छीनकर उन्हें अपने बंगले में ले जाकर पीछे के कमरे में बंद किया और बेल्ट से मारना शुरू कर दिया। पत्नी ने भी धमकी दी कि अगर कुत्ता नहीं लाया गया तो नौकरी चली जाएगी।

Khargon News : आरक्षक ने बताया कि उन्हें अनुकम्पा से भर्ती किया गया है और वे अनुसूचित जनजाति से हैं। इसके बावजूद उन्हें घर का काम, कुत्ता संभालना और बच्चे की देखभाल करने के लिए मजबूर किया गया।

Khargon News : पिटाई के बाद राहुल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें चोट और मारपीट के निशान साफ नजर आ रहे हैं। इस घटना ने पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए और आदिवासी समाज में आक्रोश बढ़ा।

Khargon News : जयस (आदिवासी संगठन) ने RI कुशवाहा के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की। संगठन और स्थानीय लोगों ने खरगोन-बड़ौदा नेशनल हाईवे पर चक्का जाम कर विरोध जताया और प्रशासन को चेतावनी दी कि अगर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और उग्र होगा।

Khargon News : सोशल मीडिया पर भी वीडियो और मीम्स वायरल हो रहे हैं, जिसमें लोगों ने इस रवैये की कड़ी निंदा की है और सवाल उठाया है कि एक निजी कुत्ते के कारण आरक्षक के साथ इतनी बेरहमी क्यों बरती गई। जिले का प्रशासन और पुलिस महकमा अब इस मामले पर दबाव में हैं, और दोषी अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग तेज होती जा रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here