Tuesday, August 18, 2026
Home Madhya Pradesh M.P News : रीवा में चमत्कारी मामला! महिला ने एक साथ दिया...

M.P News : रीवा में चमत्कारी मामला! महिला ने एक साथ दिया तीन बच्चों को जन्म

rewa hospital
महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म

रीवा : मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले के बैढ़न की एक महिला ने रीवा स्थित गांधी स्मारक चिकित्सालय में एक साथ तीन बच्चों को जन्म देकर सभी को चौंका दिया है। दुर्लभ माने जाने वाले इस प्रसव के बाद तीनों नवजातों को अस्पताल के बाल एवं शिशु रोग विभाग में भर्ती किया गया है, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है।

नवजातों का वजन और स्वास्थ्य स्थिति

अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार, जन्मे तीन नवजातों में से दो बच्चों का वजन लगभग 1 किलो के आसपास है, जबकि तीसरे नवजात शिशु का वजन करीब 600 ग्राम है। चिकित्सकों का कहना है कि कम वजन के कारण सबसे छोटे शिशु की स्थिति नाजुक बनी हुई है, हालांकि उसे बचाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

विशेषज्ञों ने बताया कितना दुर्लभ है ऐसा प्रसव

पीडियाट्रिक विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. नरेश बजाज ने बताया कि सामान्य गर्भधारण में एक साथ तीन बच्चों का जन्म बेहद दुर्लभ होता है। आंकड़ों के अनुसार, करीब तीन से चार हजार प्रसुताओं में से केवल एक या दो मामलों में ही तीन या उससे अधिक शिशुओं का जन्म होता है। उन्होंने कहा कि आईवीएफ तकनीक के जरिए गर्भधारण करने वाली महिलाओं में ऐसे मामले अपेक्षाकृत अधिक देखने को मिल रहे हैं।

Read More : Indore में बिजली बिल और स्मार्ट मीटर विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जताई नाराजगी

मेडिकल टीम कर रही सतत निगरानी

डॉ. बजाज ने बताया कि जिन नवजातों का वजन एक किलो के आसपास होता है, उनके जीवित रहने की संभावना अपेक्षाकृत अधिक रहती है, जबकि 600 ग्राम वजन वाले शिशु के लिए विशेष देखभाल की आवश्यकता होती है। फिलहाल तीनों बच्चों का इलाज विशेषज्ञ टीम की निगरानी में जारी है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here