Monday, August 24, 2026
Home Madhya Pradesh Shajapur News : शाजापुर में बाइक हादसे में युवक गंभीर रूप से...

Shajapur News : शाजापुर में बाइक हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल, पुलिस ने दिखाई ईमानदारी — ₹1.28 लाख सुरक्षित परिजनों को लौटाए

Shajapur News
Shajapur News

Shajapur News : शाजापुर : शाजापुर जिले के गुलाना पुलिस चौकी क्षेत्र के कोसलपुर गांव के पास बुधवार रात करीब 8 बजे एक बाइक सवार युवक का संतुलन बिगड़ने से वह गहरे गड्ढे में जा गिरा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद चौकी प्रभारी रामदयाल बैरागी और आरक्षक पुष्पेंद्र सिंह उमठ मौके पर पहुंचे और युवक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

Shajapur News : घायल युवक की पहचान रोहित पिता पदम सिंह सकतखेड़ी निवासी के रूप में हुई। तलाशी के दौरान पुलिस को उसके पास ₹1 लाख 28 हजार नकद मिले। पुलिस ने मानवता और ईमानदारी का परिचय देते हुए रकम को सुरक्षित रखते हुए परिजनों को बुलाकर पूरी राशि उन्हें सौंप दी। पुलिस की इस जिम्मेदारी और ईमानदारी की स्थानीय लोगों द्वारा जमकर सराहना की जा रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here