Monday, September 21, 2026
Home Chhattisgarh Ayushman Bharat Hospital Suspension : आयुष्मान योजना पर एक्शन, मरीजों से खिलवाड़...

Ayushman Bharat Hospital Suspension : आयुष्मान योजना पर एक्शन, मरीजों से खिलवाड़ पड़ा भारी…छत्तीसगढ़ के 3 निजी अस्पताल सस्पेंड……

Ayushman Bharat Hospital Suspension
Ayushman Bharat Hospital Suspension

Ayushman Bharat Hospital Suspension : रायपुर: आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के दिशा-निर्देशों का पालन न करने वाले तीन निजी अस्पतालों पर कड़ी कार्रवाई की गई है। इन अस्पतालों को योजना से तीन माह के लिए निलंबित कर दिया गया है। अब इन तीनों अस्पतालों में आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज की सुविधा नहीं मिलेगी।

Ayushman Bharat Hospital Suspension : मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. आई. नागेश्वर राव ने बताया कि जिन अस्पतालों पर यह कार्रवाई हुई है, उनमें शामिल हैं:

  • महानदी हॉस्पिटल, महासमुन्द
  • सेवा भवन हॉस्पिटल, ग्राम जगदीशपुर पिथौरा
  • अंबिका हॉस्पिटल, ग्राम खरखरी सरायपाली

अधिकारी ने स्पष्ट किया कि योजना के तहत पंजीकृत अस्पतालों को पात्र मरीजों को निर्धारित पैकेज के अनुसार निशुल्क चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराना अनिवार्य है।

READ MORE : Chaitanya Baghel Remand : एक बार फिर बढ़ी चैतन्य बघेल की रिमांड….जानें अब अगली सुनवाई कब

शिकायत करें: यदि कोई पंजीकृत अस्पताल आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज करने से मना करता है या नियमों का उल्लंघन करता है, तो मरीज या उनके परिजन तुरंत टोल फ्री नंबर 104 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके अलावा, लिखित शिकायत CMHO कार्यालय या खंड चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में भी की जा सकती है।

यह कार्रवाई दर्शाती है कि स्वास्थ्य विभाग आयुष्मान योजना के तहत मरीजों को सही और मुफ्त इलाज सुनिश्चित करने के लिए गंभीर है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here