Wednesday, September 2, 2026
Home Chhattisgarh Chhattisgarh Rajyotsav 2025 Day 3 : भूमि त्रिवेदी की आवाज़ में झूमेगा...

Chhattisgarh Rajyotsav 2025 Day 3 : भूमि त्रिवेदी की आवाज़ में झूमेगा रायपुर, उषा बारले और महेंद्र चौहान एंड बैंड देंगे लोक-संगीत का रंग

Chhattisgarh Rajyotsav 2025 Day 3
Chhattisgarh Rajyotsav 2025 Day 3

Chhattisgarh Rajyotsav 2025 Day 3 : रायपुर, 3 नवंबर 2025। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना की रजत जयंती उत्सव का आज तीसरा दिन राजधानी रायपुर में उल्लास और उमंग के माहौल के साथ मनाया जा रहा है। प्रदर्शनी स्थल पर सुबह से ही भारी भीड़ देखने को मिली, जहां छत्तीसगढ़ की प्रमुख योजनाओं और विकास परियोजनाओं को दर्शाने वाले स्टॉल लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।

Chhattisgarh Rajyotsav 2025 Day 3 : राज्य शासन के विभिन्न विभागों की ओर से लगाई गई इन प्रदर्शनी में न केवल राज्य के विकास की झलक मिल रही है, बल्कि डिजिटल तकनीक और नवाचार पर आधारित प्रस्तुतियों ने युवाओं और विद्यार्थियों का ध्यान विशेष रूप से खींचा है। इंटरएक्टिव डिजिटल डिस्प्ले और वर्चुअल मॉडल्स के ज़रिए लोगों को ‘नवा छत्तीसगढ़’ की अवधारणा को नज़दीक से जानने का मौका मिल रहा है।

READ MORE : Chhattisgarh Rajyotsav 2025 : राज्योत्सव 2025 में सुरों का संगम : आदित्य नारायण संग छत्तीसगढ़ी लोकधुनों ने सजाई यादगार शाम…

आम नागरिक, स्कूली बच्चे और परिवार बड़ी संख्या में राज्योत्सव मेले का आनंद ले रहे हैं। लोककला, हस्तशिल्प, व्यंजन और झूले-मनोरंजन के बीच मेले में उत्सव जैसा माहौल बना हुआ है।

शाम 4 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत होगी, जिसमें बॉलीवुड सिंगर भूमि त्रिवेदी अपनी मनमोहक आवाज़ से मंच को सुरों से सजाएंगी। उनके साथ महेंद्र चौहान एंड बैंड, पंडवानी की प्रसिद्ध कलाकार पद्मश्री उषा बारले, सूफी गायक राकेश शर्मा, और पारंपरिक फ्यूजन बैंड कलाकार घनश्याम महानंद अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों को लोक और आधुनिक संगीत का सुंदर संगम सुनाएंगे।

READ MORE : Chhattisgarh Foundation Day 2025 : दुर्ग में परचम लहराने पर PM मोदी ने की जितेंद्र वर्मा की तारीफ; छत्तीसगढ़ को मिली 14 हज़ार करोड़ की सौगात…

राज्योत्सव की यह तीसरी संध्या लोक, सूफी और पॉप संगीत का ऐसा अनूठा मेल लेकर आएगी, जो छत्तीसगढ़ की विविधता और सांस्कृतिक समृद्धि को एक साथ प्रदर्शित करेगी। आयोजन स्थल पर सुरक्षा और व्यवस्थाओं के पुख्ता इंतज़ाम किए गए हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here