पहलगाम आतंकी हमले का असर : जम्मू-कटरा रूट पर घटा सैलानियों का भरोसा…..

Parivesh
पहलगाम आतंकी हमले का असर

भोपाल  | 22 अप्रैल को पहलगाम के बैसारन इलाके में हुए आतंकी हमले के बाद से देशभर में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। इसका सीधा असर जम्मू-कटरा रेल मार्ग पर देखने को मिल रहा है। बीते तीन दिनों में करीब 16,000 यात्रियों ने जम्मू-कटरा रूट की टिकटें रद्द कर दी हैं, जबकि इस रूट पर नई बुकिंग में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है।

रेलवे सूत्रों के अनुसार, आमतौर पर MP से गर्मी की छुट्टियों के दौरान माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस रूट पर यात्रा करते हैं, लेकिन हमले के बाद से सैलानी अब अपना हॉलीडे प्लान बदलने लगे हैं। डर और अनिश्चितता की वजह से बड़ी संख्या में पर्यटक पहाड़ों की बजाय अन्य सुरक्षित पर्यटन स्थलों की ओर रुख कर रहे हैं।

रेलवे और पर्यटन विभाग दोनों ही स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने यात्रियों की सुरक्षा के लिए रेल स्टेशनों और धार्मिक स्थलों के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी है, लेकिन यात्रियों की संख्या में गिरावट से पर्यटन और लोकल कारोबार पर असर साफ़ दिखाई दे रहा है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *