CM Mohan Yadav Today Program: भोपाल बैठकों और समीक्षा पर रहेगा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का फोकस, आज का पूरा कार्यक्रम

0
66

CM Mohan Yadav Today Program: भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सोमवार का दिन प्रशासनिक बैठकों, समीक्षा और अधिकारियों के साथ संवाद में व्यस्त रहेगा। मुख्यमंत्री विभिन्न विभागों के कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगे और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे।

CM Mohan Yadav Today Program: सुबह 10:15 बजे मुख्यमंत्री समत्व भवन में एजेंसी इंटेलिजेंस और जनसंपर्क आयुक्त से ब्रीफिंग लेंगे। इसके बाद 10:30 बजे से 11:00 बजे तक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के अधिकारियों के साथ संवाद करेंगे।

READ MORE: Summer Camp MP 2026: एमपी में ‘प्रथम’ एजुकेशन और महिला बाल विकास की अनूठी पहल: 80 हजार बच्चों को स्कूल के लिए तैयार कर रहा ‘समर कैम्प 2026’

मुख्यमंत्री 11:15 बजे मंत्रालय पहुंचेंगे, जहां वे विभिन्न विभागों के कामकाज की समीक्षा करेंगे।

CM Mohan Yadav Today Program: दोपहर 12:30 बजे मंत्रालय में आयोजित समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री विभागीय योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति पर मंथन करेंगे। इसके बाद 1:45 बजे दूसरी महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में शामिल होंगे।

CM Mohan Yadav Today Program: दोपहर 3:00 बजे मुख्यमंत्री मंत्रालय में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और अन्य आगंतुकों से मुलाकात करेंगे तथा उनकी समस्याओं और सुझावों पर चर्चा करेंगे।

CM Mohan Yadav Today Program: वहीं 3:45 बजे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एक महत्वपूर्ण बैठक में भाग लेंगे, जिसमें प्रदेश से जुड़े विभिन्न प्रशासनिक और विकासात्मक मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

READ MORE: Umaria News: घरेलू गैस की भारी किल्लत के बीच नियमों पर सवाल, दुकानों और होटलों में धड़ल्ले से इस्तेमाल हो रहे घरेलू सिलेंडर

CM Mohan Yadav Today Program: मुख्यमंत्री के आज के कार्यक्रम में प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा, विकास योजनाओं की मॉनिटरिंग और अधिकारियों के साथ समन्वय पर विशेष फोकस रहेगा।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here