CG Weather Update: मानसून की चाल सुस्त, अगले 5 दिनों तक आंधी-बारिश के आसार, कई जिलों में अलर्ट

0
86

CG Weather Update: रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार फिलहाल धीमी बनी हुई है। मानसून के आगमन के बाद जहां बारिश की गतिविधियों में तेजी आने की उम्मीद थी, वहीं प्रदेश के कई हिस्सों में अब भी गर्मी और उमस का असर बना हुआ है। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक प्रदेश में गरज-चमक, तेज हवाओं और हल्की बारिश की संभावना जताई है।

CG Weather Update: मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में कोई मजबूत मौसम प्रणाली विकसित नहीं होने के कारण मानसून की सक्रियता कमजोर बनी हुई है। यही वजह है कि राज्य में अपेक्षित बारिश नहीं हो पा रही है।

READ MORE: CM Camp Bagia: सीएम कैंप कार्यालय बगिया पहुंचे परिजनों को मिली बड़ी राहत, मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से स्वीकृत हुई राशि

सामान्य से काफी कम हुई बारिश

CG Weather Update:जून के 21 दिनों में छत्तीसगढ़ में केवल 32.3 मिमी वर्षा दर्ज की गई है, जो सामान्य से काफी कम है। स्थिति यह है कि प्रदेश के किसी भी जिले में अब तक सामान्य वर्षा का लक्ष्य पूरा नहीं हो सका है। पिछले वर्ष 21 जून तक मानसून पूरे राज्य में पहुंच चुका था, जबकि इस बार मानसून अभी तक बस्तर संभाग के कई क्षेत्रों तक नहीं पहुंच पाया है।

अगले दो दिनों तक बढ़ेगा तापमान

CG Weather Update: मौसम विभाग के मुताबिक 23 जून के आसपास दक्षिण-पश्चिम मानसून के राज्य के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बन रही हैं। हालांकि अगले दो दिनों तक प्रदेश के मध्य क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक रह सकता है। कुछ इलाकों में हीट वेव जैसी स्थिति बनने की भी संभावना जताई गई है।

बिलासपुर रहा सबसे गर्म

CG Weather Update: रविवार को प्रदेश में सबसे अधिक तापमान बिलासपुर में दर्ज किया गया, जहां पारा 41.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 22.9 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया।

रायपुर में बादल और बारिश के संकेत

CG Weather Update: राजधानी रायपुर में सोमवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने गरज-चमक के साथ हल्की बारिश का अनुमान जताया है। शहर का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

READ MORE: CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिन बदलेगा मौसम, कई जिलों में गरज-चमक और तेज हवाओं की चेतावनी

इन जिलों में यलो अलर्ट जारी

CG Weather Update: मौसम विभाग ने सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, धमतरी और गरियाबंद जिलों में तेज हवाएं चलने, आकाशीय बिजली गिरने और बारिश की संभावना को देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया है।

CG Weather Update: प्रदेशवासियों को सलाह दी गई है कि खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें और बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए खुले मैदानों तथा पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here