MP Weather Update: मानसून की रफ्तार धीमी, कई जिलों में अगले चार दिन लू का अलर्ट

0
71

MP Weather Update: भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक का इंतजार अभी और लंबा हो सकता है। प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां कमजोर पड़ने से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। उमस और तेज गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक कई जिलों में हीट वेव (लू) चलने की चेतावनी जारी की है। हालांकि, कुछ इलाकों में शाम के समय आंधी और हल्की बारिश की संभावना भी बनी हुई है।

MP Weather Update:  मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, मानसून की प्रगति फिलहाल धीमी है, जिसके कारण प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गर्म और उमस भरा मौसम बना हुआ है। विशेष रूप से जबलपुर संभाग में पिछले दो दिनों से लू का प्रभाव देखा जा रहा है।

READ MORE: Indian Railways New Rules: 1 जुलाई के बजाय 20 जून से ही देशभर में लागू हुए रेलवे के नए नियम, स्टेशनों पर शुरू हुआ हाई-अलर्ट अनाउंसमेंट

इन जिलों में हीट वेव का असर

MP Weather Update: मौसम विभाग ने जबलपुर, रीवा और सागर संभाग के जिलों में अगले चार दिनों तक लू चलने की आशंका जताई है। सोमवार को नरसिंहपुर, जबलपुर, मंडला, उमरिया और डिंडोरी जिलों में गर्म हवाएं चलने का अनुमान है।

MP Weather Update: इसके अलावा भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन, छिंदवाड़ा, भिंड, मुरैना, मंदसौर, दतिया, देवास, श्योपुर, गुना, नीमच, आगर-मालवा, राजगढ़, रतलाम, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, बुरहानपुर, बालाघाट, खंडवा, खरगोन, हरदा, शाजापुर, सीहोर और सिवनी सहित कई जिलों में भीषण गर्मी और उमस बनी रहने की संभावना है।

20 से अधिक जिलों में आंधी-बारिश की संभावना

MP Weather Update: गर्मी के बीच प्रदेश के कुछ हिस्सों में मौसम करवट भी ले सकता है। मौसम विभाग ने विदिशा, सिंगरौली, सतना, सीधी, सागर, शहडोल, दमोह, बड़वानी, मऊगंज, मैहर, झाबुआ, अनूपपुर, अशोकनगर, अलीराजपुर, कटनी, धार, पन्ना, रीवा, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलों में तेज आंधी और हल्की बारिश की संभावना जताई है।

लोगों को सावधानी बरतने की सलाह

MP Weather Update: मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर के समय अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने और धूप से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है। वहीं किसानों को भी मौसम के बदलते मिजाज को देखते हुए सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

READ MORE:Youth Empowerment: रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के 36वें दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति मुर्मु का प्रेरक संदेश, युवाओं से जनजातीय विकास और राष्ट्र निर्माण में योगदान की अपील

MP Weather Update:  फिलहाल प्रदेशवासियों को मानसून की राहत के लिए कुछ और दिनों तक इंतजार करना पड़ सकता है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here