Pahalgam Terror Attack : छत्तीसगढ़ में पाक नागरिकों की गिनती शुरू, अब तक 4 की वापसी…

Parivesh

रायपुर : Pahalgam Terror Attack : पहलगाम आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने पाकिस्तानियों को 48 घंटे के भीतर देश छोड़ने का सख्त आदेश जारी किया है। इस आदेश का असर अब छत्तीसगढ़ में भी साफ़ नजर आने लगा है। राज्य में रह रहे पाक नागरिकों में अफरा-तफरी और घबराहट का माहौल है। जानकारी के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में पाकिस्तानी नागरिक मौजूद हैं, जिनमें से अधिकांश हिंदू समुदाय से हैं और कई ने राज्य में संपत्ति भी खरीद रखी है।

सरकार के अल्टीमेटम के बाद रायपुर से चार पाक नागरिक भारत छोड़कर लौट चुके हैं, जबकि बाकी नागरिक जरूरी दस्तावेजों की प्रक्रिया में जुटे हैं। प्रशासन ने सभी जिलों को सतर्क कर दिया है और पाक नागरिकों की पहचान, निवास स्थान और गतिविधियों पर निगरानी तेज़ कर दी गई है। केंद्र का संदेश साफ है— आतंक को समर्थन देने वालों और संदिग्ध नागरिकों के प्रति अब सख्ती की नीति अपनाई जाएगी।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *