कश्मीर में फंसे छत्तीसगढ़ के 30 निवासी लौटें रायपुर…वीडियो

Parivesh

रायपुर। कश्मीर में हाल ही में हुए आतंकी हमले के बीच छत्तीसगढ़ के 30 निवासी सकुशल अपने घर लौट आए हैं। सभी यात्री राज्य के अलग-अलग जिलों से ताल्लुक रखते हैं और एक समूह के रूप में घूमने कश्मीर गए थे। बताया जा रहा है कि जिस इलाके में हमला हुआ, वहां ये सभी लोग जाने वाले थे, लेकिन कुछ देरी के चलते उनकी जान बच गई। यात्रियों के मुताबिक, वे निर्धारित समय से करीब आधा घंटा पीछे चल रहे थे, जिससे वे उस हमले की चपेट में आने से बच निकले।

रायपुर पहुंचने के बाद यात्रियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि कश्मीर में हमले के बाद अफरा-तफरी का माहौल था और सुरक्षाबलों की सख्त निगरानी के बीच उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला गया। अब सभी परिवार अपने अपनों को सकुशल लौटते देख राहत की सांस ले रहे हैं। प्रशासन ने भी स्थिति पर नजर बनाए रखी थी।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *