Raipur Viral Video : खुलेआम हो रही अवैध शराब की बिक्री….वीडियो वायरल

Parivesh
Raipur Viral Video : खुलेआम हो रही अवैध शराब की बिक्री....वीडियो वायरल

रायपुर | Raipur Viral Video : राजधानी के सबसे व्यस्त इलाकों में से एक गंजपारा में पिछले 6 महीनों से अवैध रूप से शराब बेची जा रही है। हैरानी की बात यह है कि यह पूरा धंधा प्रशासन और पुलिस की आंखों के सामने चल रहा है, फिर भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है।हमारी पड़ताल में खुलासा हुआ कि हर रोज़ सुबह 5 बजे से देर रात 12 बजे तक अवैध शराब की खुलेआम बिक्री की जाती है।

शराब की कीमतें बाजार दर से ज्यादा वसूली जा रही हैं, बावजूद इसके लोगों को मजबूरी में खरीदनी पड़ती है। स्थानीय लोगों ने बताया कि कई बार इस मुद्दे को लेकर शिकायतें की गईं, लेकिन स्थानीय पुलिस मौन बनी हुई है। लोगों का आरोप है कि इस धंधे में कुछ रसूखदारों का भी हाथ है, जिसकी वजह से कार्रवाई नहीं हो रही।अब देखना होगा कि प्रशासन कब जागता है और इस अवैध कारोबार पर नकेल कसता है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *