HomeSportsPakistan T20 Squad : T20 World Cup से पहले PCB का बड़ा...

Pakistan T20 Squad : T20 World Cup से पहले PCB का बड़ा फैसला, बाबर-रिजवान बाहर, शादाब खान की वापसी

Date:

Related stories

नई दिल्ली :  टी20 विश्व कप 2026 की तैयारियां तेज हो चुकी हैं और टूर्नामेंट की शुरुआत 7 फरवरी 2026 से भारत और श्रीलंका में होनी है। इसी बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर बड़ा सियासी और क्रिकेटिंग संदेश दे दिया है। इस टीम में बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान, शाहीन शाह अफरीदी और हारिस रऊफ जैसे दिग्गज खिलाड़ियों को जगह नहीं दी गई है, जिससे क्रिकेट फैंस हैरान हैं।

स्टार खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी क्यों?

PCB के सूत्रों के मुताबिक ये सभी सीनियर खिलाड़ी इस वक्त ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग (BBL 2025-26) में व्यस्त हैं। बोर्ड ने वर्कलोड मैनेजमेंट और बेंच स्ट्रेंथ परखने के मकसद से उन्हें आराम देने का फैसला लिया है। हालांकि विवाद इसलिए खड़ा हो रहा है क्योंकि शादाब खान भी BBL खेल रहे हैं, फिर भी उन्हें टीम में शामिल किया गया है।

शादाब खान की दमदार वापसी

27 वर्षीय शादाब खान कंधे की सर्जरी और लंबे रिहैब के बाद टी20 टीम में लौटे हैं। उनके अनुभव से युवा टीम को मजबूती मिलने की उम्मीद है। श्रीलंका की स्पिन मददगार पिचों पर शादाब, अबरार अहमद और मोहम्मद नवाज अहम भूमिका निभा सकते हैं।

 एक ही मैदान पर पूरी सीरीज

श्रीलंका-पाकिस्तान टी20 सीरीज के तीनों मुकाबले 7, 9 और 11 जनवरी को दांबुला में खेले जाएंगे। सीनियर खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी युवा क्रिकेटर्स के लिए खुद को साबित करने का सुनहरा मौका मानी जा रही है।

पाकिस्तान की घोषित टी20 टीम

सलमान अली आगा (कप्तान), शादाब खान, फखर जमान, सैम अयूब, नसीम शाह, अबरार अहमद, मोहम्मद नवाज सहित 15 खिलाड़ी शामिल हैं।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here