Wednesday, August 19, 2026
Home Chhattisgarh C.G News : छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी लड़ेगी नगरीय निकाय चुनाव,...

C.G News : छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी लड़ेगी नगरीय निकाय चुनाव, प्रभारियों की सूची जारी

aap
छत्तीसगढ़ में लड़ेगी आम आदमी पार्टी

रायपुर: छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी (AAP) ने आगामी नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत चुनाव को लेकर संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की कवायद शुरू कर दी है। पार्टी ने प्रदेशभर के सभी नगरीय निकायों में चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है और प्रभारियों की सूची भी जारी कर दी है।

नगरीय निकायों में चुनाव की तैयारी
कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष उत्तम जायसवाल ने बताया कि पार्टी इस बार पूरी रणनीति और मजबूत संगठन के साथ मैदान में उतरेगी। उन्होंने कहा कि हाल ही में राष्ट्रीय संगठन महासचिव और प्रदेश प्रभारी डॉ. संदीप पाठक तथा सह प्रभारी मुकेश अहलावत के साथ हुई बैठक में चुनाव की तैयारियों के लिए स्पष्ट दिशा तय की गई थी। इसी के तहत अलग-अलग नगर निकायों में जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

Read More : Katni में नो पार्किंग विवाद! कर लॉक करने पर गाड़ी मालिक ने दी नौकरी से निकालने की धमकी, मामला दर्ज

राष्ट्रीय नेता करेंगे प्रचार
यह पहली बार होगा जब आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय स्तर के नेता नगरीय निकाय चुनाव में प्रचार के लिए छत्तीसगढ़ आएंगे। पार्टी का दावा है कि कांग्रेस और भाजपा के जनप्रतिनिधियों से जनता नाराज है और AAP एक भरोसेमंद विकल्प के तौर पर उभर रही है।

संगठन मजबूत करने की रणनीति
प्रभारियों के मार्गदर्शन में पार्टी सदस्य और कार्यकर्ता जनता से जुड़कर उनके मुद्दों को समझेंगे। इससे चुनाव के दौरान प्रभावी रणनीति बनाने और स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता देने में मदद मिलेगी।

भविष्य की तैयारी
AAP का उद्देश्य है कि 2026 के नगर निकाय चुनाव में पार्टी की स्थिति मजबूत हो और प्रदेश में जनता के बीच उनकी स्वीकार्यता बढ़े।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here