Mumbai News:ये अभिनेता कभी 1,000 रोज कमाते थे, आज एक एड के लेते हैं 1 लाख; 10 साल बाद खरीदा मुंबई में घर

Sanjay Sahu
Mumbai News

Mumbai News:मुंबई। फिल्म इंडस्ट्री में पहचान बनाने के लिए कई कलाकारों को वर्षों तक संघर्ष करना पड़ता है। अभिनेता सूरज सोनिक की कहानी भी कुछ ऐसी ही है। करीब 10 साल के करियर में किसी बड़ी फिल्म में बड़ा रोल नहीं मिलने के बावजूद सूरज ने अपनी मेहनत और लगातार काम के दम पर मुंबई में अपना घर खरीद लिया है।

Mumbai News:सूरज सोनिक ने अपने YouTube चैनल पर एक वीडियो साझा कर घर खरीदने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उन्होंने इंडस्ट्री में रहते हुए अलग-अलग तरह के प्रोजेक्ट्स में काम किया और धीरे-धीरे अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत की।

100 से ज्यादा माइक्रो-ड्रामा में किया काम

सूरज के मुताबिक, उन्होंने बतौर लीड एक्टर 100 से ज्यादा माइक्रो-ड्रामा और वर्टिकल सीरीज में काम किया है। ये प्रोजेक्ट्स खास तौर पर मोबाइल फोन के लिए बनाए जाते हैं। उन्होंने बताया कि छोटे प्रोजेक्ट्स को लगातार करने से कलाकारों के लिए नियमित कमाई का रास्ता बन सकता है।

सूरज ने बताया कि वह JioHotstar, Amazon, Story TV और Kuku जैसे प्लेटफॉर्म्स के लिए भी काम कर चुके हैं। उनके मुताबिक, पिछले साल उन्होंने बतौर मुख्य अभिनेता 100 से ज्यादा वर्टिकल सीरीज में काम किया।

‘सुल्तान’ में ₹1,000 रोज की दिहाड़ी से शुरुआत

सूरज सोनिक ने अपने करियर की शुरुआत सलमान खान की फिल्म ‘सुल्तान’ में जूनियर आर्टिस्ट के तौर पर की थी। उन्होंने बताया कि उस समय उन्हें रोजाना करीब 1,000 रुपये का भुगतान मिलता था। इसके बाद उन्होंने छोटे-बड़े कई प्रोजेक्ट्स में काम जारी रखा और धीरे-धीरे इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई।

एक विज्ञापन के लिए लेते हैं 1 लाख रुपये तक

सूरज ने अपनी कमाई को लेकर भी जानकारी साझा की। उनका कहना है कि नए कलाकार छोटे-छोटे प्रोजेक्ट्स के जरिए महीने में करीब 50 हजार रुपये तक कमाई कर सकते हैं। उनके अनुसार, थोड़ा अनुभव रखने वाला कलाकार कम प्रोजेक्ट्स में भी इतनी कमाई कर सकता है।

सूरज ने बताया कि उन्होंने 200 से ज्यादा विज्ञापनों में काम किया है। उनके मुताबिक, वह 12 घंटे के एक एड शूट के लिए करीब 50 हजार रुपये और कुछ विज्ञापनों के लिए 1 लाख रुपये तक चार्ज करते हैं।

बड़े रोल के इंतजार में काम न छोड़ने की सलाह

Mumbai News:सूरज सोनिक का कहना है कि इंडस्ट्री में संघर्ष कर रहे कलाकारों को सिर्फ बड़े रोल के इंतजार में छोटे प्रोजेक्ट्स को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। उनके मुताबिक, लगातार काम करने से अनुभव के साथ कमाई के अवसर भी बढ़ सकते हैं।

Mumbai News:हालांकि, उन्होंने कलाकारों को यह सलाह भी दी कि किसी भी प्रोजेक्ट से जुड़ने से पहले उसके प्लेटफॉर्म और काम की प्रकृति को लेकर पूरी जानकारी हासिल करनी चाहिए। सूरज की कहानी अब उन कलाकारों के लिए चर्चा का विषय बनी हुई है, जो बड़े ब्रेक का इंतजार करते हुए इंडस्ट्री में लगातार काम कर रहे हैं।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *