Bihar Election 2025 : कल दूसरे चरण का मतदान, जानें मैदान में कितने प्रत्याशी, होगा इन दिग्गजों की किस्मत का फैसला

0
99
bihar election
bihar election

 Bihar Election 2025/पटना : जहां बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान आगामी 11 नवंबर को होगा। वहीं इस चरण में राज्य के 20 जिलों की 122 विधानसभा सीटों पर मतदाता अपने जनप्रतिनिधियों का चयन करेंगे। चुनाव प्रचार समाप्त हो चुका है और उम्मीदवार अब घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क साधने में लगे हैं। इस चरण में एनडीए के 122 और महागठबंधन के 126 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं।

जानकारी दें कि, एनडीए गठबंधन में भाजपा के 53, जदयू के 44, लोजपा-रामविलास के 15, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के चार और हम के छह प्रत्याशी मैदान में हैं। दूसरी ओर, महागठबंधन में राजद के 70, कांग्रेस के 37, वीआईपी के आठ, सीपीआई के चार, सीपीआई एमएल के छह और सीपीआई के एक प्रत्याशी किस्मत आजमाएंगे। जनसुराज पार्टी भी इस चरण में 120 उम्मीदवार उतारकर सक्रिय रूप से मुकाबले में है।

Read More : Bihar Election 2025 : दूसरे चरण के लिए आज थम जाएगा चुनाव प्रचार, 11नवंबर को वोटिंग

इन दिग्गज नेताओं का भविष्य दांव पर
Bihar Election 2025  दूसरे चरण की कई सीटें राजनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं। पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, रेणु देवी, मंत्री विजेंद्र यादव, नीतीश मिश्रा, प्रेम कुमार, लेशी सिंह, श Sheila मंडल और जयंत राज जैसे दिग्गजों की प्रतिष्ठा इस चरण में दांव पर लगी है।

तो वहीं राजद के वरिष्ठ नेता उदय नारायण चौधरी, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम, लोजपा-रामविलास के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी और रालोमो प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की पत्नी स्नेहलता भी मैदान में हैं। इनके चुनाव परिणाम राज्य की राजनीति में बड़ा संकेत दे सकते हैं।

Read More : Bihar Election 2025 : जब समस्तीपुर के कूड़े में पड़ीं मिलीं VVPAT की हजारों पर्चियां, ARO सस्पेंड, चुनाव आयोग ने दी सफाई

तेजस्वी यादव का तेज तीखा हमला
Bihar Election 2025  गौरतलब है कि,आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने मतदान से पहले कहा कि पहले चरण के बाद एनडीए खेमे में “गमगीन माहौल” है। वहीं उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार पर बाहरी ताकतें कब्जा करना चाहती हैं, लेकिन जनता उन्हें सबक सिखाने के लिए तैयार है। तेजस्वी ने प्रशासन से संविधानसम्मत तरीके से चुनाव कराने की अपील की और कहा कि “बिहार में वोट चोरी हरगिज़ नहीं चलेगी।”

एनडीए को प्रचंड जीत का विश्वास
हालांकि वहीं भाजपा नेता और तारापुर के प्रत्याशी सम्राट चौधरी ने दावा किया कि जनता पूरी तरह से एनडीए के साथ है और 11 नवंबर को गठबंधन को प्रचंड जीत मिलेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा शासनकाल में रोजगार, शिक्षा और उद्यमिता पर व्यापक काम हुआ है, इसलिए जनता फिर से एनडीए को सरकार में लाएगी। उन्होंने विपक्ष पर dynastic politics का आरोप लगाते हुए कहा कि लोकतंत्र में राजा जनता तय करती है, कोई परिवार नहीं।

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here