HomeMadhya PradeshM.P News : सीहोर के इछावर में दिल दहला देने वाला हादसा,...

M.P News : सीहोर के इछावर में दिल दहला देने वाला हादसा, चलती बाइक में जोरदार ब्लास्ट, युवक की मौत

Date:

Related stories

 सीहोर : मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के इछावर विधानसभा अंतर्गत रामनगर ग्राम में एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां चलती बाइक में अचानक हुए जोरदार ब्लास्ट में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। धमाका इतना जबरदस्त था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और बाइक सवार युवक करीब 150 फीट दूर जाकर गिरा।

चलती बाइक में हुआ जोरदार धमाका

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक क्रमांक MP 37 MN 4489 रामनगर गांव से गुजर रही थी, तभी अचानक तेज धमाके के साथ ब्लास्ट हो गया। धमाके की आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बाइक और युवक के शरीर के हिस्से सड़क पर बिखर गए।

मौके पर ही हुई युवक की मौत

ब्लास्ट की तीव्रता इतनी अधिक थी कि युवक को संभलने तक का मौका नहीं मिला और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने इससे पहले कभी इतना भयानक धमाका नहीं देखा।

Read More : M.P Weather : मध्य प्रदेश में बढ़ी ठंड की मार, सर्द हवाओं से कांपा प्रदेश, मंदसौर सबसे ठंडा

पुलिस और प्रशासन मौके पर

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। क्षेत्र को घेराबंदी कर सील कर दिया गया है। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है ताकि यह पता लगाया जा सके कि बाइक में विस्फोट किस कारण हुआ।

ब्लास्ट के कारणों की जांच जारी

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह विस्फोट तकनीकी खराबी, विस्फोटक सामग्री या किसी अन्य कारण से हुआ। पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है और आसपास लगे CCTV कैमरों की भी जांच की जा रही है।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here