Sunday, August 16, 2026
Home Madhya Pradesh Government Gandhi Memorial Hospital : रीवा : शासकीय गांधी स्मारक अस्पताल परिसर...

Government Gandhi Memorial Hospital : रीवा : शासकीय गांधी स्मारक अस्पताल परिसर में दो महिलाओं के बीच मारपीट, वीडियो वायरल

0
89

Government Gandhi Memorial Hospital : रीवा। रीवा के शासकीय गांधी स्मारक चिकित्सालय (जीएमएच) परिसर से एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसने अस्पताल परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वायरल वीडियो में दो महिलाएं एक-दूसरे के साथ जबरदस्त मारपीट करती हुई नजर आ रही हैं।

यह घटना अस्पताल परिसर के सार्वजनिक क्षेत्र की बताई जा रही है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि दोनों महिलाएं एक-दूसरे के बाल खींच रही हैं और गुस्से में एक-दूसरे को जमीन पर पटककर मुक्कों से हमला कर रही हैं।

Government Gandhi Memorial Hospital : इस दौरान मौके पर मौजूद एक सुरक्षाकर्मी उन्हें रोकने का लगातार प्रयास करता है, लेकिन दोनों महिलाएं उसकी परवाह किए बगैर एक-दूसरे पर हावी होने की कोशिश करती रहती हैं और मारपीट जारी रखती हैं। सुरक्षाकर्मी को उन्हें अलग करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

हालांकि, यह लड़ाई किस बात को लेकर शुरू हुई और ये दोनों महिलाएं कौन थीं, इसकी आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है। बताया जा रहा है कि इनमें से एक महिला मरीज के परिजन की सदस्य हो सकती है।

Government Gandhi Memorial Hospital : अस्पताल परिसर में इस तरह की मारपीट का वीडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया है। जिला चिकित्सालय परिसर में मरीजों और उनके परिजनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तैनात सुरक्षा स्टाफ की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि सुरक्षाकर्मी की मौजूदगी के बावजूद मारपीट नहीं रुक रही थी। अस्पताल प्रबंधन ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here