Monday, June 22, 2026
36.2 C
Raipur

MP Sidhi News : ब्रेक फेल होने से सीमेंट लदा ट्रक नदी में पलटा…..

MP Sidhi News : सीधी। (विमलेश द्विवेदी) सीधी जिले में मंगलवार की सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब सीमेंट से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर नदी में गिर गया। यह हादसा जिले के कमर्जी थाना क्षेत्र अंतर्गत चुरहट-अमिलिया मार्ग के बीच हटवा खास के समीप हुआ। गनीमत रही कि स्थानीय लोगों की तत्परता से ट्रक के चालक और परिचालक दोनों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया और एक बड़ा हादसा टल गया।

READ MORE : हरियाणा कांग्रेस में कलह : राव नरेंद्र की ताजपोशी पर बवाल, बेदाग छवि की मांग से हाईकमान पर दबाव…

MP Sidhi News : यह घटना मंगलवार (30 सितंबर 2025) की तड़के सुबह लगभग 5:00 बजे के आसपास हुई। सीमेंट से लोड ट्रक (MP 06 HC 3314) सतना से सीमेंट लादकर सीधी जिले के हटवा बरहा टोला स्थित शिव ट्रेडर्स के यहां खाली करने के लिए आ रहा था। जैसे ही ट्रक हटवा खास के पास रेही नदी की ढलान पर पहुँचा, अचानक उसके ब्रेक फेल हो गए। ब्रेक फेल होने के कारण ट्रक अनियंत्रित होकर सीधे नदी में पलट गया।

READ MORE : केंद्रीय कृषि मंत्री ने बुधनी में आयोजित रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ….

हादसे की जोरदार आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़े और बिना किसी देरी के चालक और परिचालक को बाहर निकालने में जुट गए। स्थानीय लोगों की फुर्ती के कारण दोनों व्यक्तियों की जान बच गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Raipur Crime: रायपुर गोलबाजार में मासूम बच्ची की सोने की चेन चोरी, CCTV में कैद हुई महिला

Raipur Crime: रायपुर: रायपुर के व्यस्त गोलबाजार क्षेत्र में...

Related Articles

Popular Categories